{"_id":"5e00b8a38ebc3e87935bb069","slug":"kia-carnival-mpv-launch-in-india-kia-carnival-vs-toyota-innova-crysta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kia Carnival होने जा रही है लॉन्च, Toyota Innova Crysta को देगी टक्कर, हो सकती है 8 से 11 सीटर MPV","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Kia Carnival होने जा रही है लॉन्च, Toyota Innova Crysta को देगी टक्कर, हो सकती है 8 से 11 सीटर MPV
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Kia Carnival
Link Copied
Kia Motors (किआ मोटर्स) की पहली SUV कार Seltos भारतीय बाजार में लॉन्च होते ही छा गई। मिड साइड SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) सेगमेंट में Seltos को काफी पसंद किया जा रहा है। Seltos की सफलता के बाद कंपनी अब MPV (मल्टीपर्पज व्हीकल) सेगमेंट में एक नई कार पेश करने जा रही है। कंपनी की नई कार Kia Carnival MPV को फरवरी 2020 के ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में किआ कार्निवल एमपीवी का मुकाबला Toyota Innova Crysta (टोयोटा इनोवा क्रिस्टा) से माना जा रहा है। कार की कीमत 25 से 30 लाख रुपए के बीच हो सकती है।
Trending Videos
2 of 6
2019 Toyota Innova Crysta
Seltos SUV की सफल लॉन्चिंग के बाद Carnival MPV किआ मोटर्स की भारत में लॉन्च होने वाली दूसरी कार होगी। कार्निवल लंबाई में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से लंबी होगी। कार्निवल की डायमेंशन की बात करें, तो इसकी लंबाई 5,155 एमएम, चौड़ाई 1985 एमएम और ऊंचाई 1740एमएम है, जबकि इसका व्हील बेस 3060 एमएम है। क्रिस्टा के मुकाबले 380 एमएम लंबी, 155 एमएम चौड़ी, लेकिन ऊंचाई में 40 एमएम छोटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Kia Carnival Interior
Toyota Innova Crysta लैडर फ्रेम चैसिस पर बनी है, जबकि Kia Carnival मोनोकॉक चैसिस पर बनी होगी। इसका फायदा यह होगा कि अंदर काफी जगह मिलती है और राइड क्वालिटी के साथ ज्यादा स्टैबिलिटी भी मिलती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां कार्निवल 7 सीटर, 8 सीटर, 9 सीटर औरर 11 सीटर ऑप्शन के साथ मिलती है। वहीं भारत में लॉन्च होने वाली कार्निवल मिडिल में कैप्टन सीटों के साथ 6, 7, 8 और 11 सीटर हो सकती है।
4 of 6
Kia Carnival
कार्निवल में स्लाइडिंग डोर्स और टॉप वेरियंट्स में इलेक्ट्रॉनिक डोर मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें एबीएस के साथ ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिलसाइड असिस्ट, रिअर पार्किंग सेंसर्स, रिअर व्यू कैमरा, डस्क सेंसिंग हेडलैंप्स, लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर मिलते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Kia Carnival Interior
Carnival में इसके अलावा एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के सपोर्ट वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। अन्य फीचर्स में मल्टीजोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरैमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिकल एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे शानदार फीचर भी मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।