फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC says Kapil Dev, Indias finest all-rounder, is considered as the true game-changer

वीडियो: ICC ने कपिल देव की उपलब्धि का मनाया जश्न, बताया गेम चेंजर खिलाड़ी

Tue, 25 May 2021 05:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 25 May 2021 05:49 PM IST
सार

  • आईसीसी ने कपिल देव को बताया गेम चेंजर खिलाड़ी
  • कपिल देव ने भारत के लिए 131 टेस्ट, 225 वन-डे मैच खेले
  • भारतीय क्रिकेट में कपिल देव का बड़ा योगदान
     

विज्ञापन
ICC says Kapil Dev, Indias finest all-rounder, is considered as the true game-changer
कपिल देव - फोटो : social media

विस्तार

आईसीसी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर कपिल देव की उपलब्धि को कुछ इस तरह याद किया है। इस दौरान आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें गेम चेंजर खिलाड़ी बताया है। आईसीसी के हॉल ऑफ द फेम सीरीज में विश्व के कई दिग्गजों ने कपिल देव की उपलब्धि को लेकर बात की। 

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट में कपिल देव का बड़ा योगदान
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन एग्नेव ने कपिल देव को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आईसीसी के वीडियो में कहा, 'भारतीय क्रिकेट में कपिल देव का बड़ा योगदान रहा है। वह हमेशा हंसते हुए बात करते थे। उन्हें तेज गेंदबाजी को बड़ा ही आकर्षक बनाया। भारतीय क्रिकेट में वो एक नया मोड़ लेकर आए।' वहीं, पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी कपिल देव की काफी तारीफ की और उन्हें गेम चेंजर बताया। उन्होंने कहा, '400 से ज्यादा विकेट, 5000 से अधिक रन और 250 से अधिक वनडे विकेट। मेरे लिए वो एक सच्चे गेम चेंजर हैं।'
विज्ञापन


मुश्किल से मुश्किल हालात में भी करते थे बेहतरीन प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, 'कपिल देव मुश्किल से मुश्किल हालात में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते थे और इसी वजह से वो इतने महान खिलाड़ी बने। उन्होंने कहा, 'वो एक बेहतरीन क्रिकेटर थे और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। भारत में तेज गेंदबाज होना आसान नहीं है लेकिन कपिल देव ने वर्षों तक ऐसा किया। उनके रिकॉर्ड दिखाते हैं कि उनकी फिटनेस और क्षमता कितनी थी। वो भारत के लिए क्रिकेटिंग मैप पर लेकर आए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कपिल देव की कप्तानी में भारत ने पहली बार जीता था खिताब
बता दें कि कपिल देव की अगुवाई में टीम इंडिया ने पहली बार साल 1983 में वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था। कपिल देव ने देश के लिए 131 टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 184 पारियों में 31.1 की औसत से 5248 रन बनाए हैं। टेस्ट के अलावा उन्होंने वनडे में 225 मैच खेलते हुए 198 पारियों में 23.8 की एवरेज से 3783 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी देश के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। कपिल देव के नाम टेस्ट क्रिकेट में 434 और वन-डे में 253 विकेट दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed