आगामी टी-20 विश्व कप के लिए सभी 16 टीमों की घोषणा हो गई है। शेड्यूल के मुताबिक टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला 17 अक्तूबर को ओमान और पपुआ न्यूगिनी के बीच खेला जाएगा। वहीं, इसी दिन दूसरा मैच बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच होगा। भारत टी-20 विश्व कप में अपना पहला मुकाबला 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टी-20 विश्व कप 2021 का आयोजन पहले भारत में प्रस्तावित था। मगर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसे यूएई और ओमान में स्थानांतरित कर दिया। टूर्नामेंट के पहले दौर में आठ क्वालीफाइंग टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें चार टीमें सुपर 12 में प्रवेश करेंगी। शुरुआती आठ टीमों में बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान और पापुआ न्यू गिनी शामिल हैं। टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। बता दें कि आइसीसी ने टीम के एलान के लिए आखिरी तारीख 10 सितंबर रखी थी। सबसे अंतिम में श्रीलंका ने अपनी टीम का एलान किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी टीम में किस खिलाड़ी को मिला है मौका?
T20 World Cup 2021: सभी 16 टीमों का स्क्वॉड, जानें किस टीम में कौन से खिलाड़ी हैं शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:08 AM IST
विज्ञापन