फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC was casual in gathering fixing evidence from me: McCullum

ICC पर बरसे मैकुलम, लापरवाही के कारण बरी हो गए केर्न्स

Tue, 07 Jun 2016 05:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Jun 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
ICC was casual in gathering fixing evidence from me: McCullum
ब्रैंडन मैकुलम

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर क्रिस केर्न्स के खिलाफ मैच फिक्सिंग के सबूत देने वाले पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने दावा किया है कि आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई का रवैया इस मामले में संजीदा नहीं था और उनका विश्वास आईसीसी पर से उठ चुका है।

विज्ञापन


केर्न्स को नौ हफ्ते तक चली सुनवाई के बाद नवंबर 2015 में मैच फिक्सिंग के आरोपों से बरी कर दिया गया। मैकुलम ने एमसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट लेक्चर के दौरान आईसीसी को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मेरे पूर्व हीरो केर्न्स ने 2008 में मैच फिक्सिंग के लिए मुझसे संपर्क किया। एक बार कोलकाता में जहां मैं पहली बार आईपीएल खेल रहा था और फिर न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे पर जब हम वोर्सेस्टर में थे। मुझे लगा कि यहां क्रिकेट के घर में यह पुष्टि करना सही होगा कि मैं अपनी हर बात पर कायम हूं और हर उस साक्ष्य पर जो मैंने साउथवार्क क्राउन कोर्ट को दिए थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "वर्ल्ड कप 2011 में न्यूजीलैंड के पहले मैच से पूर्व आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई के प्रतिनिधि जान रोड्स ने हमसे बात की और उन्होंने कहा कि यदि हमसे किसी ने मैच फिक्सिंग के लिए संपर्क किया है और हम उसकी जानकारी नहीं दे रहे तो हम भी अपराधी है। मैंने लोगों को केर्न्स के बारे में बताया, जिनमें पूर्व कप्तान और मेरे दोस्त डेनियल विटोरी शामिल थे। रोड्स के रवैये को देखकर वह हैरान रह गए। जॉन रोड्स के संबोधन के बाद मैंने डेन से बात की और हम रोड्स से मिलने गए। रोड्स हमें अपने होटल के कमरे में ले गए, जहां मैंने उन्हें केर्न्स के बारे में बताया।"


काफी तल्ख लहजे में बात रखते हुए मैकुलम ने कहा, "उन्होंने इसे नोट किया लेकिन हमारे बातचीत रिकॉर्ड नहीं की। मैं हैरान रह गया कि सबूत लेने के मामले में उनका रवैया कितना लापरवाही भरा था। मैं अक्तूबर 2015 में लंदन के कटघरे में था, जहां मैंने तीन बयान दिए। दूसरे बयान का अनुरोध आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई ने काफी बाद में किया, जिससे साफ है कि पहला बयान नाकाफी था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed