{"_id":"62f2a49f7eca9f217e42b36e","slug":"icc-women-s-t20i-rankings-renuka-singh-reaches-career-best-ranking-jemimah-rodrigues-also-in-top-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women's T20I Rankings: रेणुका करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 18वें नंबर पर पहुंचीं, जेमिमा भी शीर्ष-10 में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's T20I Rankings: रेणुका करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 18वें नंबर पर पहुंचीं, जेमिमा भी शीर्ष-10 में शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय टीम राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। भारतीय टीम 19.3 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई थी। उसे जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे, लेकिन टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी।
रेणुका सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय महिला गेंदबाज रेणुका सिंह को राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छी गेंदबाजी का फायदा आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में मिला है। वह 10 स्थानों की छलांग लगाकर 18वें नंबर पर पहुंच गई हैं। रेणुका ने 11 विकेट लेकर शीर्ष गेंदबाजी रही थीं। वहीं जेमिमा रोड्रिग्ज बल्लेबाजी में पहली बार 10वें स्थान पर पहुंची हैं। स्मृति मंधाना दो स्थान नीचे फिसलकर चौथे और शेफाली वर्मा छठवें स्थान पर पहुंच गई हैं।
भारतीय टीम राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। भारतीय टीम 19.3 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई थी। उसे जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे, लेकिन टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच नौ रन से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम के लिए हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 33 रनों का योगदान दिया।
इन दोनों के अलावा सभी बल्लेबाज फेल रहीं। ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में इस मैच को एश्ले गार्डनर ने मोड़ दिया। उन्होंने एक ही ओवर में पूजा वस्त्राकर और हरमनप्रीत कौर को आउट कर मैच पलट दिया। गार्डनर ने तीन और मेगन सट ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार क्रिकेट में पदक मिला है। हालांकि, यह स्वर्ण पदक होता तो इसकी खुशी ज्यादा होती। क्रिकेट 1998 में इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा था। तब भारतीय पुरुष टीम कोई पदक नहीं जीत पाई थी। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप के बाद राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक हासिल कर लिया।