सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG ODI Series 2026 India Squad Announced against Afghanistan for ODI Check Captain and Players List

IND vs AFG ODI Squad: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, प्रिंस-गुरनूर को मिला मौका

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 19 May 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार

India Squad for Afghanistan ODI Series 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। पुरुष चयन समिति की बैठक के बाद टीम की घोषणा की गई।

IND vs AFG ODI Series 2026 India Squad Announced against Afghanistan for ODI Check Captain and Players List
भारतीय टीम (रोहित और हार्दिक सब्जेक्ट टू फिटनेस हैं) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। पुरुष चयन समिति की मंगलवार को गुवाहाटी में बैठक हुई जिसके बाद टीम की घोषणा की गई। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलेंगे। दोनों देशों के बीच यह सीरीज आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद खेली जाएगी। अगले साल वनडे विश्व कप होना है, इसलिए इसकी तैयारी के लिहाज से यह सीरीज अहम होगी। 

 


सीरीज का कार्यक्रम
  • भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज 14 जून से धर्मशाला में होने वाले पहले मैच से शुरू होगी। 
  • इसके बाद अगले दो मैच लखनऊ और चेन्नई में क्रमश: 17 और 20 जून को खेले जाएंगे। 
  • वनडे सीरीज से पहले छह जून से मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच भी खेला जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंस-गुरनूर को पहली बार मिली जगह
प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़ को पहली बार भारतीय वनडे टीम में जगह मिली है। वहीं, हार्दिक पांड्या की वनडे टीम में वापसी हुई है। हालांकि, उनका इस सीरीज में खेलना फिटनेस पर निर्भर करता है। वहीं, रोहित शर्मा भी टीम में शामिल हैं, लेकिन वह सीरीज में खेलेंगे या नहीं यह उनके फिटनेस पर निर्भर करता है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि रोहित और हार्दिक दोनों वनडे टीम हैं, लेकिन इनका खेलना फिटनेस मंजूरी पर निर्भर करेगा। उम्मीद के मुताबिक जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है, जबकि वह टेस्ट टीम का भी हिस्सा नहीं हैं। 
विज्ञापन

जडेजा को नहीं मिला मौका
दिलचस्प बात यह है कि भारत के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बताया कि जडेजा को बाहर नहीं किया गया है, बल्कि उन्हें आराम मिला है। टीम गिल की कप्तानी में खेलने उतरेगी और श्रेयस अय्यर उपकप्तान बनाए गए हैं। वहीं, वनडे में केएल राहुल के साथ ही ईशान किशन विकेटकीपर के तौर पर शामिल हैं। ईशान टी20 के बाद भारतीय वनडे टीम में भी वापसी करने में सफल रहे हैं। हालांकि, शानदार फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन को मौका नहीं दिया गया है। 

फिर दिखेगा किंग कोहली का जलवा
विराट कोहली के फैंस के लिए राहत की बात यह है कि इस स्टार बल्लेबाज को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मौका मिला है। कोहली फिलहाल आईपीएल 2026 में हिस्सा ले रहे हैं और शानदार फॉर्म में हैं। कोहली जिस तरह लय में दिख रहे हैं उससे उम्मीद है कि उनका बल्ला अफगानिस्तान के खिलाफ भी गरजता हुआ नजर आएगा। अगर रोहित भी फिट रहे तो रोहित-कोहली की जोड़ी घरेलू मैदान पर एक बार फिर साथ खेलती नजर आएगी।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed