{"_id":"6a0c5bd7248baab22f067e35","slug":"india-vs-afghanistan-check-prince-yadav-gurnoor-brar-and-harsh-dubey-list-a-and-ipl-stats-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: भारतीय टीम में प्रिंस, गुरनूर और हर्ष को पहली बार मिला मौका, तीनों का लिस्ट ए में कैसा है रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG: भारतीय टीम में प्रिंस, गुरनूर और हर्ष को पहली बार मिला मौका, तीनों का लिस्ट ए में कैसा है रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 19 May 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में कुछ नए चेहरों को मौका मिला है। टेस्ट और वनडे दोनों में गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे के नाम शामिल हैं, जबकि वनडे सीरीज के लिए प्रिंस यादव को भी जगह मिली है।
हर्ष, गुरनूर और प्रिंस
- फोटो : IANS/Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज और एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को चयन समिति के साथ बैठक के बाद टीम का एलान किया। वनडे टीम में आईपीएल 2026 में अलग-अलग टीमों के लिए खेल रहे तीन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। ये तीन खिलाड़ी हैं प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे। इनमें से गुरनूर और हर्ष को एकमात्र टेस्ट के लिए भी मौका मिला है। आइए देखते हैं कि इन तीनों खिलाड़ियों का लिस्ट ए क्रिकेट में कैसा रिकॉर्ड रहा है...
Trending Videos
सीरीज का कार्यक्रम
- भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 14, 17 और 20 जून को खेला जाएगी।
- इससे पहले छह जून से मुल्लांपुर में दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मुकाबला भी खेला जाएगा।
- ये मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिंस यादव: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के लिए खेल रहे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। बड़े-बड़े बल्लेबाज प्रिंस की गेंद के सामने असहज नजर आए हैं। प्रिंस ने मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले आईपीएल 2026 में 12 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। प्रिंस ने कुछ दिन पहले आए एक इंटरव्यू में वनडे विश्व कप 2027 में खेलने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए विश्व कप जीतने की बात भी ही थी। प्रिंस के उस सपने की शुरुआत हो रही है। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया में पहली बार शामिल किया गया है। दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्रिंस यादव ने 14 लिस्ट ए मैचों में 29 विकेट लिए हैं।
गुरनूर बराड़: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को भी वनडे और टेस्ट टीम में मौका दिया गया है। पंजाब की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इस गेंदबाज ने नौ लिस्ट ए मैचों में 12 विकेट लिए हैं।
हर्ष दुबे: हर्ष दुबे तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें पहली बार वनडे और टेस्ट टीम में मौका दिया गया है। हर्ष गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खेल रहे इस बाएं हाथ के गेंदबाज और बल्लेबाज ने आठ मैचों में आठ विकेट लिए हैं। हर्ष विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। 30 लिस्ट ए मैचों में 31 विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी ने 17 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 296 रन भी बनाए हैं। 23 साल के हर्ष गेंदबाजी के साथ ही निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए भी बेहतर विकल्प हैं।
अफगानिस्तान से एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश रेड्डी, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़।
अफगानिस्तान से वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।
अफगानिस्तान से वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।