सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Riyan Parag Faces Backlash After Allegedly Misbehaving With Young Fan Seeking Autograph IPL 2026

IPL 2026 Video: ऑटोग्राफ मांगने पहुंचे बच्चे पर भड़के रियान पराग? वीडियो वायरल होते ही फैंस ने लगाई क्लास

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 May 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पराग एक छोटे फैन के साथ कथित तौर पर रूखा व्यवहार करते नजर आए, जो उनसे ऑटोग्राफ मांग रहा था। वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। इससे पहले भी इस सीजन पराग ड्रेसिंग रूम में वेपिंग को लेकर विवादों में रह चुके हैं।

Riyan Parag Faces Backlash After Allegedly Misbehaving With Young Fan Seeking Autograph IPL 2026
रियान पराग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटा फैन उनसे ऑटोग्राफ मांगता दिखाई देता है, लेकिन पराग कथित तौर पर उसे डांटते और दूर हटाते नजर आते हैं। इस घटना के बाद क्रिकेट फैंस ने युवा खिलाड़ी के रवैये पर सवाल उठाए हैं।
Trending Videos


वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षा कर्मियों से घिरे रियान पराग के पास एक बच्चा पहुंचता है और कहता है, 'रियान सर, प्लीज सर।' हालांकि, जब बच्चा लगातार ऑटोग्राफ की मांग करता रहा तो पराग उसे हटने के लिए कहते नजर आए। वीडियो में 'हट' शब्द भी सुनाई देता है। आसपास मौजूद अन्य लोग भी ऑटोग्राफ देने की अपील करते रहे, लेकिन बल्लेबाज बिना प्रतिक्रिया दिए आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने रियान पराग की जमकर आलोचना की। कई यूजर्स ने कहा कि क्रिकेटर सिर्फ मैदान पर नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी रोल मॉडल माने जाते हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फैंस के लिए बिल्कुल सम्मान नहीं, ऐसे खिलाड़ी किसी के आदर्श कैसे बनेंगे?' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैदान पर यही आक्रामकता दिखाते तो बेहतर होता।' फैंस ने रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए कहा कि बड़े खिलाड़ी हमेशा अपने फैंस के लिए समय निकालते हैं और सम्मान देते हैं।



पहले भी विवादों में रह चुके हैं पराग
यह पहला मौका नहीं है जब रियान पराग विवादों में आए हों। इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले में बीसीसीआई ने उन पर जुर्माना लगाया था और एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया था।

दिल्ली से हार के बाद मैदान पर भी दिखा गुस्सा
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने केएल राहुल के 56 और अभिषेक पोरेल के 51 रनों की मदद से आसान जीत दर्ज की। मैच के दौरान राजस्थान की खराब फील्डिंग से रियान पराग काफी नाराज नजर आए। मैच के बाद उन्होंने कहा, 'हमने मैदान पर जो प्रदर्शन किया, वह हमारे स्तर के मुताबिक नहीं था। अगर हम ऐसे ही खेलते रहे तो प्लेऑफ डिजर्व नहीं करते। अगर हम क्वालिफाई नहीं करते, तो इसके जिम्मेदार हम खुद होंगे, कोई और नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed