फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: Mumbai Indians Suffer Double Blow as Quinton de Kock and Raj Angad Bawa Ruled Out

IPL 2026: मुंबई इंडियंस को दोहरा झटका, दो खिलाड़ी बाहर हुए; वजह जानकर चौंक जाएंगे

Tue, 19 May 2026 05:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 May 2026 05:15 PM IST
सार

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और युवा ऑलराउंडर राज अंगद बावा टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इस दोहरे झटके से मुंबई की टीम संतुलन और संयोजन को लेकर नई चुनौती का सामना करेगी।

विज्ञापन
IPL 2026: Mumbai Indians Suffer Double Blow as Quinton de Kock and Raj Angad Bawa Ruled Out
मुंबई इंडियंस - फोटो : IANS

विस्तार

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस (एमआई) को सीजन के आखिरी दो मैचों से पहले दो झटके लगे हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और ऑलराउंडर राज अंगद बावा चोट की वजह से दोनों मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। 
विज्ञापन


डिकॉक बाईं कलाई में टेंडन की चोट से जूझ रहे हैं। वहीं, बावा अपनी दाईं हाथ के अंगूठे में लिगामेंट फटने के कारण बाहर हो गए हैं। बावा को चोट पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ लगी थी। दोनों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम की देखरेख में अपने-अपने घर पर पुनर्वास करेंगे। एमआई जल्द ही दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का एलान कर सकती है। 
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, 'क्विंटन डिकॉक अपनी बाईं कलाई में टेंडन की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। यह चोट उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मैच से पहले लगी थी। राज अंगद बावा के दाएं अंगूठे का लिगामेंट पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच के दौरान फट गया था। इस वजह से दोनों सीजन के बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे। क्विंटन और बावा दोनों अपने-अपने घर पर अपना रिहैब जारी रखेंगे। मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम उन्हें जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करने में सहयोग और मार्गदर्शन देगी।'

डिकॉक को आईपीएल 2026 की नीलामी में एमआई ने 1 करोड़ में खरीदा था। डी कॉक सीजन में तीन मैच खेल सके। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली 112 रनों की पारी की बदौलत उन्होंने कुल 132 रन बनाए। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला बुधवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। लीग चरण में एमआई का आखिरी मुकाबला 24 मई को वानखेड़े में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा। एमआई का सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। बचे दो मैचों में जीत हासिल कर टीम अंकतालिका में अपना स्थान बेहतर करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed