{"_id":"6a2167447c1e30b8030fe6bb","slug":"ind-vs-afg-one-off-test-india-s-assistant-coach-ryan-ten-doeschate-on-stick-to-no-3-and-team-combination-2026-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: डस्काटे ने तीसरे स्थान पर अधिक प्रयोग नहीं करने के दिए संकेत, सुदर्शन या पडिक्कल; किसे मिलेगा मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG: डस्काटे ने तीसरे स्थान पर अधिक प्रयोग नहीं करने के दिए संकेत, सुदर्शन या पडिक्कल; किसे मिलेगा मौका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 04 Jun 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रेयान टेन डस्काटे ने भारत-अफगानिस्तान टेस्ट श्रृंखला के लिए तीसरे नंबर के बल्लेबाजी क्रम में प्रयोगों को कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल इस स्थान के लिए प्रमुख दावेदार हैं, दोनों ने आईपीएल 2026 के बाद राष्ट्रीय टीम के लिए अभ्यास किया है। डस्काटे का मानना है कि इस महत्वपूर्ण क्रम पर किसी एक खिलाड़ी को लंबे समय तक मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की फिटनेस की भी पुष्टि की और तीसरे स्पिनर के चयन पर भी संकेत दिए।
भारत बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 के बाद अब भारतीय खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम की प्रतिबद्धता को पूरा करने में लगे हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच छह जून से मुल्लांपुर में टेस्ट मैच होना है। भारत ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच भारत के लिए एक बार फिर तीसरे स्थान पर किसे भेजना है, ये एक चुनौती है और टीम के सहायक कोच रेयान टेन डस्काटे ने भी स्वीकार किया है कि इस स्थान पर अधिक प्रयोग नहीं करने हैं।
Trending Videos
पुजारा के बाद कई खिलाड़ियों को तीसरे स्थान पर आजमाया गया
डस्काटे ने स्वीकार किया कि चेतेश्वर पुजारा के संन्यास लेने के बाद टीम ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए कई खिलाड़ियों को आजमाया है और अब समय आ गया है जबकि साई सुदर्शन या देवदत्त पडिक्कल को बल्लेबाजी के इस महत्वपूर्ण स्थान पर लंबी अवधि तक मौका दिया जाए। पुजारा ने 2025 में संन्यास की घोषणा की थी, लेकिन उन्होंने भारत की तरफ से अपना अंतिम टेस्ट मैच 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के रूप में खेला था। इसके बाद से शुभमन गिल, पडिक्कल, सुदर्शन, करुण नायर और वाशिंगटन सुंदर को इस नंबर पर आजमाया जा चुका है। सुदर्शन ने छह टेस्ट मैच खेले हैं लेकिन वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए और उनका औसत 27 से थोड़ा अधिक रहा है।
सुदर्शन और पडिक्कल दोनों ने नेट पर जमकर अभ्यास किया है लेकिन डस्काटे ने यह खुलासा नहीं किया कि इनमें से किस को मौका मिलेगा। डस्काटे ने गुरुवार को कहा, तीसरे नंबर पर कई बल्लेबाजों को आजमाया गया है जो आदर्श स्थिति नहीं है। हमें उस नंबर के दावेदारों पर विचार करना चाहिए और किसी एक को लंबे समय तक उस पर बनाए रखना चाहिए।

अभ्यास के दौरान भी सुदर्शन के हाथ से छूटा बल्ला
स्लिप में फील्डिंग पर गौर करने पर भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इनमें से किस खिलाड़ी को चुना जाएगा। पडिक्कल पहले केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल के साथ स्लिप में खड़े नज़र आए। राहुल के नेट पर जाने के बाद उनकी जगह सुदर्शन ने स्लिप में कैच का अभ्यास किया। नेट पर अभ्यास के दौरान सुदर्शन का फिर से अपने बल्ले पर नियंत्रण नहीं रहा और वह उनके हाथ से छूटकर पीछे चला गया। आईपीएल में दो बार वह इस तरह से हिटविकेट हो गए थे।
डस्काटे ने कहा, यह बल्लेबाजी क्रम में बेहद मुश्किल लेकिन महत्वपूर्ण स्थान है। पडिक्कल घरेलू क्रिकेट में सभी प्रारूपों में ढेरों रन बनाकर आए हैं और साई ने भी आईपीएल में गुजरात के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। इसलिए दोनों ही अच्छी फॉर्म में हैं। जिस बल्लेबाज को भी इस नंबर के लिए चुना जाएगा, हमें उस पर भरोसा करना होगा। अभी हमें एक ही टेस्ट मैच खेलना है और फिर दो महीने तक कोई टेस्ट मैच नहीं है। उसके बाद दो टेस्ट मैच हैं और फिर कुछ समय तक कोई मैच नहीं है। ऐसे में स्थिति मुश्किल हो जाती है और हमें इस बात को ध्यान में रखना होगा।

डस्काटे बोले- सिराज पूरी तरह फिट
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के कार्यभार प्रबंधन पर भी चर्चा चल रही थी लेकिन डस्काटे ने कहा कि वह पूरी तरह से फिट हैं। उन्होंने कहा, 'सिराज ने कल गेंदबाजी की, वह बिल्कुल ठीक लग रहे थे।' डस्काटे ने इसके साथ ही कहा कि मानव सुथार और हर्ष दुबे में से कोई एक ही कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर के साथ तीसरे स्पिनर के रूप में खेलेगा।