सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Vs Afghanistan one-off test match in Mullanpur New Chandigarh head to head record in test

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान के बीच अब तक खेला गया है सिर्फ एक टेस्ट, जानें 2018 में खेले गए उस मैच की कहानी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 04 Jun 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच छह जून से होना है। दोनों टीमों के बीच हाल के वर्षों में सीमित ओवरों के मैच तो हुए हैं, लेकिन भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच सिर्फ एक ही बार हुआ है। 

Indian Vs Afghanistan one-off test match in Mullanpur New Chandigarh head to head record in test
भारत और अफगानिस्तान - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच का आगाज शनिवार से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, अफगानिस्तान भी क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में भारत को कड़ी टक्कर देना चाहेगा। 
Trending Videos

भारत ने एकतरफा अंदाज में दर्ज की थी जीत 
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक महज एक टेस्ट मैच खेला गया है। यह टेस्ट मैच साल 2018 में बंगलूरू में खेला गया था। भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस टेस्ट को एक पारी और 262 रनों से अपने नाम किया था। हालांकि, पिछले आठ वर्षों में अफगानिस्तान की टीम काफी मजबूत हुई है। एकमात्र टेस्ट मैच के लिए देवदत्त पडिक्कल को भी टीम में शामिल किया गया है। पडिक्कल का प्रदर्शन आईपीएल 2026 और घरेलू क्रिकेट में काफी शानदार रहा।

सिर्फ पडिक्कल ही नहीं बल्कि कई युवा खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए मौका दिया गया है। मानव सुथार को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को भी टीम में जगह दी गई है। हर्ष दुबे भी अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी घूमती गेंदों से बल्लेबाजों को तंग करते हुए नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूत नजर आ रहा है बल्लेबाजी क्रम
  • शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत की मौजूदगी में भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत नजर आ रहा है।
  • खराब फॉर्म से जूझ रहे पंत के पास इस टेस्ट में दमदार प्रदर्शन करने का सुनहरा मौका होगा।
  • वहीं, यशस्वी जायसवाल और पडिक्कल भी मौका मिलने पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम में स्थान दिया गया है।
  • तेज गेंदबाजी की अगुआई मोहम्मद सिराज करते हुए नजर आएंगे और उनका साथ प्रसिद्ध कृष्णा देंगे।
  • विकेटकीपर के तौर पर पंत के साथ-साथ ध्रुव जुरेल को भी टीम में रखा गया है।
विज्ञापन

एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी और सलीम सफी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed