फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 4th Test: ICC Action on Virat Kohli Sam Konstas Exchange Case India vs Australia Day 1 Result

Boxing Day Test: कोंस्टास मामले में विराट कोहली पर कार्रवाई? मैच फीस का 20% जुर्माना और एक डिमेरिट अंक की खबर

Thu, 26 Dec 2024 11:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 26 Dec 2024 11:52 AM IST
सार

Virat Kohli Sam Konstas Video : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी ने कोंस्टास मामले में भारतीय दिग्गज विराट कोहली को सजा दी है। उनके मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। साथ ही एक डिमेरिट अंक भी दिया है।

विज्ञापन
IND vs AUS 4th Test: ICC Action on Virat Kohli Sam Konstas Exchange Case India vs Australia Day 1 Result
कोहली और कोंस्टास की टक्कर - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन ही मैदान पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 11वें ओवर में विराट कोहली और 19 साल के सैम कोंस्टास के बीच भिड़ंत हुई। दोनों के कंधे से कंधा टकराया। अब इस मामले ने आईसीसी का भी ध्यान खींचा है। आईसीसी इस मामले की समीक्षा की है। विराट पर कार्रवाई हुई है और उन्हें सजा भी दी है।
विज्ञापन

10वें और 11वें ओवर के बीच भिड़े कोहली और कोंस्टास
ऑस्ट्रेलियाई पारी के 10वें ओवर के बाद और 11वें ओवर के बीच में यह घटना घटी। कोंस्टास ने बुमराह की गेंद पर दो चौके और एक छक्का लगाया। 10वें ओवर के बाद कोहली नॉन स्ट्राइकर एंड से वापस आ रहे थे। वहीं, कोंस्टास क्रीज से आगे निकल रहे थे। तभी कोहली का कंधा कोंस्टास के कंधे से जा लड़ा। दोनों की टक्कर हुई। इस पर कोंस्टास ने पीछे मुड़कर कोहली को कुछ शब्द कहे और फिर कोहली ने भी जवाब दिया। दोनों के बीच तूतूमैंमैं का वीडियो सामने आया है। इसके बाद अंपायर को आकर दोनों को दूर किया और मामला शांत कराया। इसके बाद कोंस्टास ने 11वें ओवर में 18 रन बटोरे थे। इस दौरान उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी ने मामले की समीक्षा की है
अब इस मामले में आईसीसी ने समीक्षा की है। आईसीसी की आचार संहिता में कहा गया है कि 'किसी भी प्रकार का अनुचित शारीरिक संपर्क क्रिकेट में बैन है। एक सीमा तक इसकी इजाजत है, लेकिन अगर कोई खिलाड़ी जानबूझकर या लापरवाही से किसी अन्य खिलाड़ी या अंपायर से टकराता है या कंधे से कंधा को ठोकर मारता है तो उसे नियम का उल्लंघन माना जाएगा।'

हालांकि, इस मामले में उल्लंघन की गंभीरता का आकलन करते समय कुछ कारकों (बिना किसी सीमा के) को भी ध्यान में रखा गया। इनमें पहला- जब यह घटना घटी उस वक्त क्या स्थिति थी। क्या संपर्क जानबूझकर से किया गया या लापरवाही में हुआ और क्या इसे टाला जा सकता था। दूसरा- किस बल से कंधा मारा गया। तीसरा- क्या टक्कर लगने वाले लोगों को कोई चोट आई या नहीं और चौथा- वह व्यक्ति जिसके साथ कंधा टकराया था। इन सभी चीजों को देखा गया। 2018 दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के दौरान स्टीव स्मिथ को धक्का देने के लिए कगिसो रबाडा को तीन डिमेरिट पॉइंट्स मिले थे। हालांकि, बाद में अपील पर इस सजा को हटा दिया गया था।
विज्ञापन

कोंस्टास को जडेजा ने आउट किया
कोंस्टास को बाद में जडेजा ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। उन्होंने 65 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 60 रन बनाए। कोंस्टास ने अपनी पारी के दौरान कई स्कूप और रिवर्स स्कूप शॉट्स लगाए। कोंस्टास टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने 19 साल 85 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया। उनसे ऊपर सिर्फ इयान क्रेग हैं। क्रेग ने 1953 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न में 17 साल 240 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed