फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs aus champions trophy 2025 virat kohli speaks on his knock said he loves batting know details

Virat Kohli: ' मैं परिस्थिति के मुताबिक खेलने की कोशिश करता हूं', भारत को फाइनल में पहुंचाकर गदगद हुए कोहली

Wed, 05 Mar 2025 08:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 05 Mar 2025 08:55 PM IST
सार

सेमीफाइनल के बाद किंग कोहली ने अपने प्रदर्शन पर बात की। उन्होंने कहा कि वह परिस्थिति के मुताबिक खेलने की कोशिश करते हैं। 

विज्ञापन
ind vs aus champions trophy 2025 virat kohli speaks on his knock said he loves batting know details
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : PTI

विस्तार

विराट कोहली की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अबतक अजेय रही है। अब उसका सामना दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच में जीतने वाली टीम से होगा। सेमीफाइनल के बाद किंग कोहली ने अपने प्रदर्शन पर बात की। उन्होंने कहा कि वह परिस्थिति के मुताबिक खेलने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

'मुझे बल्लेबाजी करना पसंद है'
दुबई में खेले गए इस मुकाबले में किंग कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा 98 गेंदों में 84 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 53 गेंदों में अपने वनडे करियर का 74वां पचासा जड़ा। मुकाबले के बाद अनुभवी बल्लेबाज ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को दिए इंटरव्यू में कहा- मुझे बस खेल खेलना पसंद है। मुझे सिर्फ बल्लेबाजी करना पसंद है। जब तक बल्लेबाजी का मजा और बल्लेबाजी के लिए प्यार जिंदा है, तब तक बाकी सभी चीजें अपने आप ठीक हो जाती हैं। किसी हताश स्थिति में जाकर अपना सिर नीचे मत करो, भगवान का शुक्र है और बस टीम जो चाहती है, उसके लिए काम करते रहो। ज्यादातर मामलों में आपको ऐसे ही नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

'टीम को जीत दिलाना  एक शानदार एहसास है'
कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप चरण में पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के दौरान नाबाद शतक जड़ा था और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाया। पूर्व कप्तान ने आगे कहा- मेरे करियर के इस पड़ाव पर यह सब आप जानते हैं, इन खेलों के लिए उठना, उत्साहित होना, यहां आना, उम्मीद है कि टीम के लिए काम करना और जितना हो सके उतना कठिन परिश्रम करना, विकेटों के बीच दौड़ लगाना और स्थिति की मांग के अनुसार खेलना। इसलिए, जब ये सभी चीजें एक साथ आती हैं और सफल होती हैं, तो आप निश्चित रूप से बहुत अच्छा महसूस करते हैं। टीम को जीत दिलाना  एक शानदार एहसास है।

राहुल ने छक्का लगाकर दिलाई जीत 
कोहली शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन एडम जैम्पा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली के आउट होने के बाद केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला। हार्दिक ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और भारत के जीत के बेहद करीब ले आए। जब टीम को जीत के लिए छह रन बनाने की जरूरत थी, तभी हार्दिक बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए। हार्दिक ने 24 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक के आउट होने के बाद केएल राहुल ने मैक्सवेल की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। 

कोहली ने आगे कहा- एक टीम के तौर पर जब लोग पारी के दौरान आगे बढ़ते रहते हैं, तो आपको बहुत अच्छा लगता है। जब टीम जीतती है तो जाहिर तौर पर यह अद्भुत लगता है। हार्दिक ने हमारे लिए एक तरह से नर्वस पॉइंट पर दो महत्वपूर्ण शॉट लगाए। केएल ने खेल को समाप्त करने के लिए शानदार बल्लेबाजी की। श्रेयस ने मेरे साथ शानदार साझेदारी की। हमारे लिए यह हर तरह का प्रयास है जो मायने रखता है। हम शानदार स्थिति में हैं और फिर आप फाइनल के लिए क्वालिफाई करते हैं, आपके पास कुछ दिन की छुट्टी होती है, इसलिए आगे देखने के लिए सब कुछ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed