फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Rohit-Kohli cried on 19 November 2023, after 15 months they took revenge of fans, Champions Trophy

IND vs AUS: 19 नवंबर 2023 को खूब रोए थे रोहित-कोहली, 15 महीने बाद इस तरह लिया करोड़ों क्रिकेट फैंस का बदला

Wed, 05 Mar 2025 08:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 05 Mar 2025 08:41 AM IST
सार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ (73) और एलेक्स कैरी (61) के अर्धशतकों के दम पर 48.1 ओवर में 264 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 11 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IND vs AUS: Rohit-Kohli cried on 19 November 2023, after 15 months they took revenge of fans, Champions Trophy
2023 में रोहित विराट रोए थे, दुबई में हराने के बाद दोनों गले मिले - फोटो : ANI/Jio Hotsatr
loader

विस्तार

19 नवंबर 2023 को कप्तान रोहित शर्मा समेत करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों की आंखों में आंसू थे जब अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत का विश्व कप जीतने का सपना तोड़ा था । इसके अलावा भी आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंटों में ऑस्ट्रेलिया भारत के लिए 'अभेद किला' साबित होता रहा है जिसमें आखिरी बार हम 2011 वनडे विश्व कप में ही सेंध लगा पाये थे । उन सभी नाकामियों से मिले हर जख्म पर मरहम लग गया जब केएल राहुल ने 49वें ओवर की पहली गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। इसी के साथ पाकिस्तान की एक और किरकिरी हो गई। भारत की जीत के साथ ही यह भी तय हो गया कि चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल नौ मार्च को दुबई में ही खेला जाएगा जिसमें भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका या न्यूजीलैंड से होगा। अगर ऑस्ट्रेलिया जीतती तो फाइनल लाहौर में खेला जाना था।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ (73) और एलेक्स कैरी (61) के अर्धशतकों के दम पर 48.1 ओवर में 264 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 11 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। 'प्लेयर आफ द मैच' कोहली ने 98 गेंद में पांच चौकों की मदद से 84 रन बनाए। इसलिए ही कहा जाता है कि बुरे वक्त की सबसे अच्छी बात यह है कि वह भी एक दिन बीत ही जाता है। 
विज्ञापन





2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में हार के बाद दुखी भारतीय खेमा (फोटो क्रेडिट: ANI)

कोहली और श्रेयस की बेहतरीन बल्लेबाजी

कोहली को श्रेयस अय्यर से पूरा साथ मिला जिन्होंने 45 रन बनाए और तीसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी भी की। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा (28 ) और शुभमन गिल (नौ) सस्ते में आउट हो गए थे। बल्लेबाजी की मददगार पिच पर कोहली का बल्ला खूब चला और बड़े शॉट खेलने की बजाय उन्होंने संयम से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। वनडे पारियों में स्पिनरों के खिलाफ पिछले कुछ अर्से में नाकाम साबित होते आये कोहली ने यहां ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जम्पा को बखूबी खेला । उन्होंने अपनी पारी में शानदार पूल और ड्राइव लगाए।

अय्यर और अक्षर पटेल (27) एक के बाद एक विकेट गंवा बैठे लेकिन कोहली ने 53 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया । उन्हें स्पिनर कूपर कोनोली की गेंद पर मैक्सवेल से जीवनदान भी मिला जब उनका स्कोर 51 रन था । लेकिन जम्पा की गेंद पर लांग आन के पास बेन ड्वारशुइस को कैच देकर वह उस समय आउट हुए जब भारत को 40 रन की जरूरत थी। राहुल (नाबाद 42) और हार्दिक पंड्या (28) ने आक्रामक शॉट्स खेलकर भारत को जीत तक पहुंचाया। वैसे इस जीत में श्रेय भारतीय गेंदबाजों का भी है।

भारतीय गेंदबाजों का अनुशासित प्रदर्शन

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया औरऑस्ट्रेलिया को 264 रन पर आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 गेंद में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 73 रन बनाए। बल्लेबाज हालांकि अनुकूल पिच का ज्यादा फायदा नहीं उठा सके और गैर जिम्मेदाराना शॉट्स खेलकर विकेट गंवाते गए। स्मिथ आस्ट्रेलियाई पारी के सूत्रधार रहे जिन्होंने तीन अर्धशतकीय साझेदारियां की । उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ दूसरे विकेट के लिये 52, मार्नस लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिये 56 और कैरी के साथ पांचवें विकेट के लिये 54 रन जोड़े । कैरी ने 57 गेंद में 61 रन बनाये जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था।

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर और बेहतर होता अगर ये दोनों कुछ देर और टिककर खेल जाते । अक्सर भारतीय टीम के लिये सिरदर्द साबित होने वाले हेड को कई जीवनदान मिले जिनका वह फायदा नहीं उठा सके और 39 रन बनाकर लौट गए । मैच की पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने उनका रिटर्न कैच छोड़ा, फिर वह रन आउट होने से बचे और दो बार गेंद स्टम्प को छूने से मामूली अंतर से रह गई ।
विज्ञापन

हेड ने दिलाई थी अच्छी शुरुआत

हेड ने कुछ दर्शनीय शॉट लगाये जिसमें हार्दिक पंड्या को जड़ा छक्का और शमी को लगातार तीन चौके शामिल थे। इससे ऑस्ट्रेलिया को शुरूआती झटकों से उबरने में भी मदद मिली । हेड के साथ पारी की शुरूआत करने वाले कूपर कोनोली जल्दी आउट हो गए थे। मैथ्यू शॉर्ट के घायल होने की वजह से कोनोली को टीम में जगह मिली। पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले स्पिनर वरूण चक्रवर्ती ने हेड को रवाना किया जिनका दौड़ते हुए डीप में गिल ने कैच लपका। लाबुशेन को रविंद्र जडेजा ने पगबाधा आउट किया । वहीं जोश इंगलिस ने जडेजा की गेंद पर शॉर्ट कवर्स में विराट कोहली को कैच थमाया।

स्मिथ ने दूसरे छोर से रन बनाना जारी रखा और जडेजा को स्ट्रेट में छक्का लगाया। शमी की फुलटॉस गेंद पर वह चूके और गेंद उनके स्टम्प्स पर जा लगी। ग्लेन मैक्सवेल जब क्रीज पर आये तब 13 ओवर बाकी थे और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 198 रन था। उनके पास यह सुनहरा मौका था लेकिन अक्षर पटेल की गेंद पर आउट होकर वह दोहरे अंक तक पहुंचे बिना ही रवाना हो गए। कैरी ने ड्वारशुइस के साथ सातवें विकेट के लिये 34 रन जोड़े जिससे ऑस्ट्रेलिया 250 के पार जा सका। वह दूसरा रन लेने के प्रयास में अय्यर के सटीक थ्रो पर रन आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed