फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Steve Smith was confident he took Virat Kohli catch, Virat Kohli, Steve Smith confront At SCG

IND vs AUS: स्मिथ को पूरा यकीन कि कोहली का कैच लपका था, दोनों में मैच के दौरान हुई नोंकझोंक, देखें

Fri, 03 Jan 2025 11:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 03 Jan 2025 11:11 AM IST
सार

यह घटना आठवें ओवर की है और कोहली पहली ही गेंद खेल रहे थे। उन्होंने स्कॉट बोलैंड की गेंद पर दूसरी स्लिप में शॉट खेला जहां स्मिथ खड़े थे।

विज्ञापन
IND vs AUS: Steve Smith was confident he took Virat Kohli catch, Virat Kohli, Steve Smith confront At SCG
स्मिथ के इस कैच को लेकर विवाद - फोटो : Twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को सौ फीसदी यकीन है कि पांचवें टेस्ट के पहले दिन दूसरी स्लिप में जब उन्होंने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का कैच लपकने की कोशिश की तो उनका हाथ गेंद के नीचे था। हालांकि, टीवी अंपायर ने बल्लेबाज के पक्ष में फैसला दिया। स्मिथ ने लंच ब्रेक में ‘फॉक्स स्पोटर्स’ से कहा, 'सौ प्रतिशत। मुझे सौ प्रतिशत यकीन है, लेकिन अंपायर ने फैसला लिया तो हमें उसे मानना ही होगा।'
विज्ञापन

विज्ञापन

IND vs AUS: Steve Smith was confident he took Virat Kohli catch, Virat Kohli, Steve Smith confront At SCG
स्मिथ के इस कैच को लेकर विवाद हुआ - फोटो : Twitter
यह घटना आठवें ओवर की है और कोहली पहली ही गेंद खेल रहे थे। उन्होंने स्कॉट बोलैंड की गेंद पर दूसरी स्लिप में शॉट खेला जहां स्मिथ खड़े थे। स्मिथ ने अपने दाहिनी ओर डाइव लगाकर कैच लपका और गली में गेंद उछाल दी जहां मार्नस लाबुशेन ने कैच पूरा किया। मैदानी अंपायर ने फैसला टीवी अंपायर जोएल विल्सन को सौंपा जिन्होंने बल्लेबाज के पक्ष में फैसला दिया क्योंकि रिप्ले में जाहिर था कि स्मिथ के हाथ लगने से पहले गेंद जमीन को छू रही थी। इसके बाद कोहली और स्मिथ के बीच थोड़ी नोंकझोंक भी हुई। हालांकि, कोहली इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और महज 17 रन बनाकर स्कॉट बोलैंड की ऑफ स्टंप से बाहर जा रही गेंद पर कैच आउट हुए। वह इस सीरीज में सातवीं बार ऑफ स्टंप के बाहर जा रही गेंद को छेड़छाड़ करते आउट हुए।

IND vs AUS: Steve Smith was confident he took Virat Kohli catch, Virat Kohli, Steve Smith confront At SCG
विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : Twitter
आईसीसी एलीट पेनल के पूर्व अंपायर साइमन टॉफेल ने विल्सन के फैसले का समर्थन करते हुए ‘चैनल 7’ से कहा, 'मैंने जोएल विल्सन का फैसला सुना जिसमें उन्होंने कहा कि अंगुलियां गेंद के नीचे थी ंऔर गेंद को जमीन छूते भी देखा। उन्होंने बताया कि उनका मानना है कि गेंद जमीन को छू गई थी।' उन्होंने कहा कि सही कैच को लेकर आईसीसी के प्रोटोकॉल के तहत अगर अंगुलियां गेंद के नीचे हैं तो उसे कैच माना जाएगा, लेकिन टीवी अंपायर को अंतिम फैसला लेने का पूरा हक है और अब कोई ‘सॉफ्ट सिगनल’ नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed