फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Virat Kohli becomes 2nd batsman to score 8000+ runs while chasing in odi sachin tendulkar on top

IND vs AUS: लक्ष्य का पीछा करते हुए 8000+ रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने विराट कोहली, सचिन की सूची में शामिल

Tue, 04 Mar 2025 08:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 04 Mar 2025 08:20 PM IST
सार

दिग्गज बल्लेबाज ने यह कारनामा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दबई में जारी चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में किया। उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा और वनडे में चेज करते हुए आठ हजार से ज्यादा रन बना लिए। 

विज्ञापन
IND vs AUS: Virat Kohli becomes 2nd batsman to score 8000+ runs while chasing in odi sachin tendulkar on top
विराट कोहली - फोटो : PTI

विस्तार

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे में 8000 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इसी के साथ वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हो गए। दिग्गज बल्लेबाज ने यह कारनामा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दबई में जारी चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में किया। उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा और वनडे में चेज करते हुए आठ हजार से ज्यादा रन बना लिए। 

विज्ञापन

कोहली ने जड़ा 74वां पचासा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी इस मैच में दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली ने 53 गेंदों में 74वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर के साथ 91 रनों की साझेदारी निभाई, जिसे एडम जांपा ने तोड़ा। उन्होंने अय्यर को बोल्ड किया। वह 62 गेंदों में 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कोहली इस मुकाबले में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि वह अपने अर्धशतक को शतक में तब्दील करने में सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा था शतक
चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अबतक खेले तीन मैचों में 133 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपने करियर का 51वां शतक जड़ा था। इस दौरान कोहली 100* रन बनाकर नाबाद रहे थे और भारत की छह विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन

कोहली के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि
नॉकआउट मैच में किंग कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 549* मैचों में 336 कैच पकड़े हैं। इस मामले में उन्होंने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 504 मैचों में 333 कैच लपके।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक कैच लपकने वाले भारतीय खिलाड़ी

खिलाड़ी मैच पारियां कैच
विराट कोहली* 549* 658 336
राहुल द्रविड़ 504 565 333
मोहम्मद अज़हरुद्दीन 433 509 261
सचिन तेंदुलकर 664 823 256
रोहित शर्मा* 498* 560 229
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed