{"_id":"676d1394aa3cf1e81704dcaa","slug":"ind-vs-aus-virat-kohli-collided-with-me-by-mistake-says-sam-konstas-after-1st-day-boxing-day-test-2024-12-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 'कोहली मुझसे गलती से टकराए...', पहले दिन के खेल के बाद बोले 19 साल के कोंस्टास, अनबन पर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: 'कोहली मुझसे गलती से टकराए...', पहले दिन के खेल के बाद बोले 19 साल के कोंस्टास, अनबन पर कही यह बात
Thu, 26 Dec 2024 01:58 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:58 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलियाई पारी के दसवें ओवर के बाद जब खिलाड़ी एक दूसरे के सामने से गुजर रहे थे तब कोहली और कोंस्टास के कंधे टकरा गए थे। दोनों खिलाड़ियों ने पलटकर एक दूसरे को घूरकर देखा और कुछ बोले भी। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने आकर दोनों को अलग किया। मैदानी अंपायरों ने भी दोनों से बात की।
विज्ञापन
कोंस्टास और कोहली की टक्कर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले ऑस्ट्रेलिया के सैम कोंस्टास के बीच चौथे टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को मैदान पर झड़प हो गई। हालांकि, 19 वर्ष के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने इस मामले को तूल नहीं देते हुए कहा कि कोहली गलती से उनसे टकरा गए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट गंवाकर 311 रन बना लिए हैं। कोंस्टास ने 65 गेंद में 60 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन
कोंस्टास और कोहली की टक्कर
- फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलियाई पारी के दसवें ओवर के बाद जब खिलाड़ी एक दूसरे के सामने से गुजर रहे थे तब कोहली और कोंस्टास के कंधे टकरा गए थे। दोनों खिलाड़ियों ने पलटकर एक दूसरे को घूरकर देखा और कुछ बोले भी। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने आकर दोनों को अलग किया। मैदानी अंपायरों ने भी दोनों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंस्टास और कोहली की टक्कर
- फोटो : Twitter
कोंस्टास ने दिया यह बयान
पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कोंस्टास ने कहा कि कोहली जान बूझकर उनसे नहीं टकराए थे। उन्होंने कहा, 'विराट कोहली गलती से मुझसे टकरा गए। यह क्रिकेट है और तनाव में ऐसा हो जाता है। मुझे लगता है कि हम दोनों पर जज्बात हावी हो गए थे। मुझे समझ में ही नहीं आया। मैं अपने दस्ताने पहन रहा था कि अचानक उनका कंधा मुझसे टकराया। क्रिकेट में यह सब होता रहता है।'
कोंस्टास उस समय 27 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह को दो चौके और एक छक्का लगाया। वह अर्धशतक बनाने के बाद रवींद्र जडेजा की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इस घटना के लिए कोहली को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा, 'देखें कि विराट कहां से चलकर आए। वह पूरी पिच पार करके आए और झड़प की शुरूआत की। मुझे इसमें कोई शक नहीं है।'

Virat Kohli and Sam Konstas exchanged a heated moment on the MCG. #AUSvIND pic.twitter.com/QL13nZ9IGI
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 26, 2024
कोंस्टास और कोहली की टक्कर
- फोटो : Twitter
पोंटिंग ने कोहली को जिम्मेदार ठहराया
पोंटिंग ने कहा, 'मुझे इसमें कोई शक नहीं कि अंपायर और मैच रैफरी इस घटना पर गौर करेंगे। कोहली को बल्लेबाज के करीब नहीं होना चाहिए था। मुझे ऐसा लगा कि कोंस्टास ने काफी देर बाद ऊपर देखा। उन्हें पता भी नहीं चला कि कोई उनके सामने है।' आईसीसी की आचार संहिता के अनुसार क्रिकेट में किसी भी तरह का अनुचित शारीरिक संपर्क निषिद्ध है। अगर खिलाड़ी किसी दूसरे खिलाड़ी या अंपायर से टकराते हैं या कंधे लगाते हैं , चाहे जान बूझकर या अनजाने में तो इस नियम का उल्लंघन माना जाएगा। लेवल एक के अपराध में मैच फीस का जुर्माना होता है। लेवल दो के अपराध में तीन या चार डिमेरिट अंक हो सकते हैं। हालांकि, देखना होगा कि आईसीसी क्या एक्शन लेता है।