फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Will Virat Kohli selected for England tour or has he played last Test after flop show in Australia

IND vs AUS: क्या कोहली इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाएंगे या खेल लिया आखिरी टेस्ट? ऑस्ट्रेलिया में दिखा फ्लॉप शो

Sun, 05 Jan 2025 07:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 05 Jan 2025 07:50 AM IST
सार

36 वर्ष के कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन भारत की दूसरी पारी के दौरान ऑफ स्टम्प से बाहर जाती स्कॉट बोलैंड की गेंद पर आउट हुए। उनकी यह समस्या सुलझने की नाम ही नहीं ले रही जो तकनीकी से ज्यादा मानसिक है।

विज्ञापन
IND vs AUS: Will Virat Kohli selected for England tour or has he played last Test after flop show in Australia
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

क्या भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना आखिरी टेस्ट खेल लिया है या इस साल जून में इंग्लैंड दौरे के लिए उनका चयन होगा? यह एक ऐसा प्रश्न है जो भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में कौंध रहा है। सचिन तेंदुलकर के संन्यास के बाद भारतीय बल्लेबाजी की धुरी रहे कोहली ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बुरी तरह फ्लॉप रहे और पर्थ को छोड़ दिया जाए तो उनका बल्ला बुरी तरह फ्लॉप रहा। वह नौ पारियों में आठ बार स्लिप में कैच थमाकर आउट हुए। सिडनी की दूसरी पारी में जब विराट उसी अंदाज में आउट हुए तो खुद पर चिल्लाए और अपनी जांघ पर मुक्का मारा। अब उनकी टीम में जगह पर सवाल खड़े होने लगे हैं। क्रिकेट पंडित और फैंस उन पर निशाना साध रहे हैं। ऐसे में क्या यह दिग्गज बल्लेबाज अपने करियर को एक और मौका देना चाहेगा? यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

IND vs AUS: Will Virat Kohli selected for England tour or has he played last Test after flop show in Australia
विराट कोहली विकेट के पीछे कैच आउट हुए - फोटो : BCCI
ऑफ स्टंप की कमजोरी उजागर हुई
36 वर्ष के कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन भारत की दूसरी पारी के दौरान ऑफ स्टम्प से बाहर जाती स्कॉट बोलैंड की गेंद पर आउट हुए। उनकी यह समस्या सुलझने की नाम ही नहीं ले रही जो तकनीकी से ज्यादा मानसिक है। लगातार एक ही तरीके से आउट होने से गेंदबाजों के लिए अब उन्हें परेशान करना मुश्किल नहीं रह गया है। यह एक ऐसी समस्या है जिससे वह पिछली बार 2014 में इंग्लैंड दौरे पर जूझते दिखे थे। उस दौरे पर वह 10 पारियों में महज 134 रन बना पाए थे। इसके बाद उन्होंने इसमें सुधार की और खूब रन बनाए, लेकिन अब उनकी यह कमी फिर से उजागर हो गई है। ऐसे में भारत को अब अगली टेस्ट सीरीज जून में खेलनी है और वहां इंग्लैंड के गेंदबाज भी उनकी इस कमी को भुनाना चाहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AUS: Will Virat Kohli selected for England tour or has he played last Test after flop show in Australia
विराट कोहली - फोटो : BCCI
इस सीरीज में विराट कोहली फेल
रोहित शर्मा ने खराब फॉर्म की वजह से खुद को सिडनी टेस्ट से दूर कर लिया था, लेकिन कोहली खेलते रहे और लगातार उसी तरीके से आउट होते रहे। पर्थ और मेलबर्न में दो पारियों में 136 रन को छोड़ दिया जाए तो बाकी सात पारियों में उन्होंने महज 54 रन बनाए हैं। इस पूरे दौरे पर विराट नौ पारियों में 23.75 की औसत से 190 रन बना सके। समझा जाता है कि कोहली रिटायर होने के मूड में नहीं हैं और 2027 वनडे विश्व कप खेलना चाहते हैं। हालांकि, टेस्ट टीम में उनकी जगह अब निशाने पर है। हालांकि, रोहित ने पहले ही कह दिया है कि वह संन्यास नहीं लेंगे, लेकिन कोहली टेस्ट में अपने भविष्य पर क्या फैसला लेंगे, इसका जवाब भी वह खुद ही दे सकते हैं।
विज्ञापन

IND vs AUS: Will Virat Kohli selected for England tour or has he played last Test after flop show in Australia
विराट कोहली - फोटो : BCCI
शास्त्री ने किया था कोहली का बचाव
भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री बार बार कह रहे हैं कि कोहली अभी और खेल सकते हैं, लेकिन एक पूर्व चयनकर्ता ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए बयान में कोहली से कड़े सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि कोहली जून में होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में अपना दावा किस आधार पर और कैसे पेश करेंगे? उन्होंने कहा, 'चयनकर्ताओं के लिए आईपीएल प्रदर्शन या फॉर्म के आधार पर रोहित शर्मा या विराट कोहली को चुनना कठिन होगा। इंग्लैंड दौरे से पहले भारत को टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना है तो उनका चयन किस आधार पर होगा।' गंभीर ने कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि रोहित और विराट भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 अभियान का अहम हिस्सा हैं। हालांकि, अब जब टीम इंडिया इससे बाहर हो गया है तो क्या कोच गंभीर और चयनकर्ता इन्हें आगे मौका देंगे या आगे के प्लान में शामिल होंगे, यह भी देखने वाली बात होगी।

IND vs AUS: Will Virat Kohli selected for England tour or has he played last Test after flop show in Australia
विराट कोहली - फोटो : BCCI
रणजी भी नहीं खेलेंगे विराट कोहली
सूत्रों की मानें तो कोहली का रणजी ट्रॉफी खेलने का भी इरादा नहीं है जो 23 जनवरी से शुरू होना है। कोहली अधिकांश समय लंदन में अपने नए घर पर बिताते हैं और राष्ट्रीय टीम के साथ या आईपीएल खेलने के लिए ही आते हैं। सुनील गावस्कर समेत कई दिग्गज कई बार यह बयान दे चुके हैं कि हर क्रिकेटर को घरेलू टूर्नामेंट खेलना चाहिए, लेकिन रोहित और कोहली के साथ ऐसा नहीं है। कई मौकों पर रोहित और कोहली ने एक-दूसरे का बचाव भी किया है। दोनों को आराम करने का मौका भी मिलता है। इस पर बीसीसीआई ने भी कई बार यह कहा है कि इन दोनों ने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी योगदान दिया है और वह जब चाहें आराम लेने के हकदार हैं, लेकिन क्या इसकी कीमत भारतीय टीम की हार है? यह देखने वाली बात होगी।

IND vs AUS: Will Virat Kohli selected for England tour or has he played last Test after flop show in Australia
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया लगातार दूसरी सीरीज गंवा चुकी है और इन दोनों सीरीज में न तो विराट और न ही रोहित का बल्ला चला। क्या इन दोनों दिग्गजों के पास अब भी वापसी करने की क्षमता है, यह तो समय ही बताएगा। भारत के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 20 जून से होगी। पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में, दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में, तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में, चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर में और पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed