{"_id":"66e5a2c1d9b5e9ee040caeec","slug":"ind-vs-ban-gurnoor-brar-joined-the-indian-camp-to-deal-with-nahid-rana-helping-the-batsmen-2024-09-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: नाहिद राणा से निपटने के लिए भारतीय कैंप में शामिल हुआ घातक गेंदबाज, कर रहा बल्लेबाजों की मदद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: नाहिद राणा से निपटने के लिए भारतीय कैंप में शामिल हुआ घातक गेंदबाज, कर रहा बल्लेबाजों की मदद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 14 Sep 2024 08:21 PM IST
सार
पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से जीत दर्ज की थी। रावलपिंडी में खेले गए आखिरी मुकाबले में नाहिद राणा ने कुल पांच विकेट चटकाए। पहली पारी में युवा गेंदबाज ने एक विकेट हासिल किया जबकि दूसरी पारी में उन्होंने कुल चार सफलताएं अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
1 of 6
गुरनूर बरार-नाहिद राणा
- फोटो : gurnoorsbrar/@BCBtigers
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू होने जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच भारतीय कैंप में एक ऐसे गेंदबाज को शामिल किया गया है, जो बांग्लादेश से निपटने के लिए भारतीय बल्लेबाजों की मदद कर सकता है। बता दें कि, युवा गेंदबाज नाहिद राणा रोहित शर्मा की सेना के लिए आगामी मुकाबले में चुनौती बन सकते हैं। ऐसे में मुख्य को गौतम गंभीर और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने पंजाब के घातक गेंदबाज को टीम में अभ्यास सत्र में शामिल करने का फैसला लिया है।
2 of 6
भारतीय टीम
- फोटो : @BCCI
हम जिस गेंदबाज की यहां चर्चा कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि आईपीएल के पिछले सीजन में पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके गुरनूर बरार हैं। कद में 6.5 फीट लंबा यह गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों की बांग्लादेशी गेंदबाजों से निपटने में सहायता करेगा। उन्हें कैंप में शामिल करने का सबसे बड़ा कारण उनका कद है।
3 of 6
भारतीय टीम
- फोटो : @BCCI
दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से जीत दर्ज की थी। रावलपिंडी में खेले गए आखिरी मुकाबले में नाहिद राणा ने कुल पांच विकेट चटकाए। पहली पारी में युवा गेंदबाज ने एक विकेट हासिल किया जबकि दूसरी पारी में उन्होंने कुल चार सफलताएं अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश ने मेजबानों को लगातार दूसरे टेस्ट में छह विकेट से हरा दिया। अब इस टीम को भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं। नाहिद के हौसले बुलंद हैं। ऐसे में टीम इंडिया पहले से ही तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भारतीय टीम
- फोटो : @imkuldeep18
गुरनूर को भारतीय टीम के चार दिवसीय कैंप का हिस्सा बनाया गया है। उन्होंने पांच प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं, लेकिन उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। 24 वर्षीय खिलाड़ी के लिए जो चीज कारगर रही है वो उनका कद है और तेज गति से गेंद फेंकने की उनकी क्षमता है। बांग्लादेश के गेंदबाज नाहिद 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वह ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
भारतीय टीम
- फोटो : @BCCI
माना जा रहा है कि टर्निंग पिच पर खेलना भारत के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। वहीं, चेपॉक की पिच ऐसी हो सकती है, जहां तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को समान सहायता मिलेगी। इस पिच पर उछाल ज्यादा हो सकता है। ऐसे में नाहिद राणा को फायदा हो सकता है। अभ्यास सत्र के दौरान भारत के नए गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल को गुरनूर से चर्चा करते भी देखा गया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।