फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: जो रूट ने हवा में लगाई छलांग, एक हाथ से पकड़ा रहाणे का हैरतअंगेज कैच

Sun, 07 Feb 2021 01:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 07 Feb 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG, 1st test Joe Root takes on handed stunning catch of Ajinkya Rahane,video viral
रूट ने पकड़ा रहाणे का कैच - फोटो : twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में चल रहे पहले टेस्ट मैच में मेहमान टीम ने अपना दबदबा कायम रखा है। भारतीय टीम ने गेंदबाजी में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद बल्लेबाजी में भी खराब शुरुआत की है। इंग्लैंड की पहली पारी के 578 रन के जवाब में टीम इंडिया ने 73 रन पर ही चार विकेट गंवा दिया। 

IND vs ENG, 1st test Joe Root takes on handed stunning catch of Ajinkya Rahane,video viral
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों के 44 रन पर ही आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली भी 11 रन बनाकर जल्दी ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद टीम के उपकप्तान रहाणे ने पारी को बढ़ाना शुरू किया लेकिन रूट ने एक जबरदस्त कैच पकड़कर उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।

IND vs ENG, 1st test Joe Root takes on handed stunning catch of Ajinkya Rahane,video viral
जो रूट - फोटो : twitter
दरअसल डोम बेस इंग्लैंड की तरफ से 28वां ओवर कर रहे थे। उनकी तीसरी गेंद पर रहाणे ने आगे बढ़कर शॉट खेलना चाहा और बेस की फूल टॉस गेंद को कवर की दिशा में खेल दिया, लेकिन गेंद हवा में उठ गई और वहां पर मौजूद कप्तान रूट ने अपनी बाईं तरफ हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से कैच लपक लिया। रहाणे छह गेंदों में एक रन बनाकर आउट हुए और भारत को चौथा झटका लगा।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG, 1st test Joe Root takes on handed stunning catch of Ajinkya Rahane,video viral
जो रूट - फोटो : twitter@ICC

बता दें कि रूट इस वक्त अपने टेस्ट करियर का 100वां मैच खेल रहे हैं और बल्लेबाजी में उन्होंने यादगार पारी भी खेली। उन्होंने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 377 गेंदों में 218 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने कई उपलब्धियां भी हासिल की। वे अब इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed