फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: 22 साल पहले जब कुंबले ने रचा था इतिहास, अकेले ही पूरी पाकिस्तानी टीम को कर दिया था ढेर

Sun, 07 Feb 2021 01:06 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 07 Feb 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
IND vs PAK, Anil Kumble composed history 22 years ago on this day, became the first Indian bowler and second overall to scalp all the 10 wickets in a Test innings.
अनिल कुंबले

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ समय से द्विपक्षीय क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं हो रहे हैं, लेकिन इन दोनों चिर प्रतिद्वंदी टीमों के बीच जब भी मुकाबले हुए हैं, वे हमेशा रोमांचक रहे हैं। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसा ही एक प्रदर्शन आज से 22 साल पहले दिग्गज अनिल कुंबले ने किया था।

IND vs PAK, Anil Kumble composed history 22 years ago on this day, became the first Indian bowler and second overall to scalp all the 10 wickets in a Test innings.
anil kumble 10 wickets

भारत के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले ने वैसे तो अपने क्रिकेट करियर में कई उपलब्धियां हासिल की और ढेरों रिकॉर्ड भी बनाए। लेकिन 1999 में उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। आइए आपको बताते है कुंबले के उस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बारे में जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था।

IND vs PAK, Anil Kumble composed history 22 years ago on this day, became the first Indian bowler and second overall to scalp all the 10 wickets in a Test innings.
anil kumble 10 wickets

पाकिस्तान की टीम 1999 में भारत दौरे पर थी और दिल्ली में दूसरा टेस्ट मैच खेलने उतरी। भारतीय टीम यहां पहली पारी में 252 रन पर ही ढेर हो गई। पाकिस्तान की तरफ से सकलैन मुश्ताक ने पांच विकेट झटके। इसके बाद भारतीय स्पिन गेंदबाजों अनिल कुंबले (4) और हरभजन सिंह (3) ने मिलकर पाकिस्तान को 172 रन पर ढेर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs PAK, Anil Kumble composed history 22 years ago on this day, became the first Indian bowler and second overall to scalp all the 10 wickets in a Test innings.
anil kumble 10 wickets

भारत ने 80 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी में 339 और जोड़े और पाकिस्तान के सामने 420 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। भारत के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान ने दमदार शुरुआत की और शाहिद अफरीदी ने सईद अनवर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 101 रन जोड़ दिए। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने अनिल कुंबले को गेंदबाजी पर लगाया और फिर सब कुछ एकदम से बदल गया। कुंबले ने 25वें ओवर की दूसरी गेंद पर अफरीदी को 41 रन पर पवेलियन भेजा और साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद उसी ओवर की अगली गेंद पर कुंबले ने इजाज अहमद को पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। लगातार दो विकेट के साथ भारतीय टीम ने मैच में दमदार वापसी की।

विज्ञापन
IND vs PAK, Anil Kumble composed history 22 years ago on this day, became the first Indian bowler and second overall to scalp all the 10 wickets in a Test innings.
anil kumble 10 wickets

इससे पहले कि पाकिस्तान इन झटकों से उबरता, कुंबले ने 14 रन के अंदर इंजमाम और मोहम्मद यूसुफ को एक ही ओवर में निपटा दिया। इस वक्त पर पाकिस्तान के 115/4 हो गए थे और सभी विकेट कुंबले ने चटकाए। उधर एक छोर से हरभजन सिंह अपनी गेंदबाजी से दबाव बनाते रहे और दूसरी तरफ कुंबले एक के बाद एक पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आउट करते रहे। कुंबले ने अपने कोटे के 27वें ओवर को तीसरी गेंद पर वसीम अकरम को वीवीएस लक्ष्मण के हाथों आउट करवाया और इतिहास रच दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed