{"_id":"602223b3fa69bb3aa565adb2","slug":"ind-vs-eng-1st-test-team-india-on-the-verge-of-defeat-james-anderson-change-the-scenario-of-chennai-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvENG: बूढ़े शेर ने पलटा खेल, उस ओवर की कहानी जिसमें भारत के हाथ से फिसला मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvENG: बूढ़े शेर ने पलटा खेल, उस ओवर की कहानी जिसमें भारत के हाथ से फिसला मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 09 Feb 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जेम्स एंडरसन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेन्नई टेस्ट के आखिरी दिन उस वक्त तब सबकुछ ठीक लग रहा था, जब तक जो रूट ने जेम्स एंडरसन को गेंद नहीं थमाई थी। आते ही अपने पहले ओवर में इस बूढ़े शेर ने जो झपटा मारा, उससे अंत तक टीम इंडिया कराहती रही। नतीजतन भारत ने 22 साल बाद मिली चेन्नई में हार का स्वाद झेला और घर में 14 टेस्ट से अजेय क्रम भी टूटा।
2 of 4
जेम्स एंडरसन
विश्व क्रिकेट में बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी रिवर्स स्विंग गेंदों से भारत के मध्यक्रम को ध्वस्त कर दिया। दरअसल पहले टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया ने 58 रन के स्कोर पर सबसे पहले पुजारा का विकेट गंवाया, लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और कप्तान विराट कोहली ने मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े।
इसी दौरान गिल ने भी अपना तीसरा अर्धशतक भी पूरा किया। लेकिन इसके बाद जो रूट ने 27वें ओवर में अपने सबसे अनुभवी गेंदबाज एंडरसन को गेंद थमाई। एंडरसन ने भी उन्हें निराश नहीं किया और दिन के पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल को 50 रन के स्कोर पर अपनी अंदर जाती हुई गेंद से क्लीन बोल्ड कर दिया। इससे पहले कि टीम इंडिया इस झटके से उबर पाती एंडरसन ने उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर अजिंक्य रहाणे को भी ठीक उसी अंदाज में शून्य पर बोल्ड कर दिया। एंडरसन ने इसके साथ ही दिन का पहला ओवर दो विकेट और मेडन के साथ खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रहाणे-एंडरसन
- फोटो : social media
एंडरसन यहीं नहीं रुके उन्होंने दिन के अपने चौथे ओवर में एक बार फिर से भारत का बड़ा झटका दिया। उन्होंने इस बार ऋषभ पंत को अपना शिकार बनाया। पहली पारी में सबसे अधिक 91 रन बनाने वाले पंत को एंडरसन ने ओवर की तीसरी गेंद पर जो रूट के हाथों कैच करवाकर टीम इंडिया की कमर तोड़ दी और मेजबान को मैच से दूर ले गए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 और दूसरी पारी में 178 रन बनाए थे। जबकि, मेजबान 337 और 192 रन ही बना पाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।