सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: दोहरा शतक लगाकर गिल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, SENA देशों में सर्वोच्च रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 03 Jul 2025 07:46 PM IST
सार

इंग्लैंड में शतक लगाकर गिल ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए। इसके अलावा वह सेना देशों में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
ind vs eng 2nd test 2025 shubman gill hits double century in edgbaston made record in sena country know
शुभमन गिल - फोटो : BCCI-X
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन दोहरा शतक लगाकर धमाल मचा दिया। उन्होंने बतौर कप्तान अपने करियर के दूसरे ही टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह पहले भारतीय कप्तान बन गए जिन्होंने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाया है। 
Trending Videos
ind vs eng 2nd test 2025 shubman gill hits double century in edgbaston made record in sena country know
शुभमन गिल - फोटो : BCCI-X
तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ा
इंग्लैंड में शतक लगाकर गिल ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए। इसके अलावा वह सेना देशों में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ दिया। गिल से पहले दिलशान के नाम  इन देशों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था। उन्होंने 2011 में लॉर्ड्स में 193 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ind vs eng 2nd test 2025 shubman gill hits double century in edgbaston made record in sena country know
शुभमन गिल - फोटो : ANI
दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय टेस्ट कप्तानों की लिस्ट में शामिल
गिल दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय टेस्ट कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं। कोहली ने कप्तान रहते सात बार टेस्ट में दोहरा शतक लगाया है, जबकि मंसूर अली खान पटौदी, गावस्कर, सचिन, महेंद्र सिंह धोनी और गिल ने कप्तान रहते एक-एक बार दोहरा शतक लगाया है। गिल कोहली के बाद दूसरे भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने विदेश में टेस्ट में दोहरा शतक लगाया है।
ind vs eng 2nd test 2025 shubman gill hits double century in edgbaston made record in sena country know
शुभमन गिल - फोटो : ANI
गावस्कर को पीछे छोड़ा
गिल ने अपनी शानदार पारी के दम पर एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। गिल इंग्लैंड में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया है। गावस्कर ने 1979 में द ओवल में खेले गए मैच में 221 रन बनाए थे। गिल 222 रन बनाते ही उन्हें पीछे छोड़ने में सफल रहे। 2002 में द ओवल में ही राहुल द्रविड़ ने 219 रन बनाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed