फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shubman Gill: दो टेस्ट में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद गिल के बल्ले में लगी जंग! तीन पारियों में बना पाए 34 रन

Thu, 24 Jul 2025 11:04 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 24 Jul 2025 11:04 AM IST
सार

गिल को मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने आउट किया। गिल 23 गेंद में 12 रन बना सके। इससे पहले लॉर्ड्स की पहली पारी में उन्होंने 16 रन और दूसरी पारी में छह रन बनाए थे।

विज्ञापन
IND vs ENG: After record-breaking performance in 2 Tests, Shubman Gill fails! scored 34 runs in last 3 innings
शुभमन गिल - फोटो : PTI
भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 264 रन बना लिए हैं। शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा 19-19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 29 रन की साझेदारी हो चुकी है। कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर इस टेस्ट में फेल रहे। शुरुआती दो मैचों में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद उनके बल्ले से रन निकलना बंद हो चुका है। गिल ने हेडिंग्ले और एजबेस्टन को मिलाकर ही सीरीज में 600 के करीब रन बना लिए थे, लेकिन लॉर्ड्स और अब मैनचेस्टर में उनके बल्ले से रन नहीं निकला है। लॉर्ड्स की दोनों पारियों और ओल्ड ट्रैफर्ड की एक पारी को मिलाकर कुल तीन पारियों में वह 34 रन बना पाए हैं। इससे पहले उन्होंने चार पारियों में 585 रन बनाए थे। 
IND vs ENG: After record-breaking performance in 2 Tests, Shubman Gill fails! scored 34 runs in last 3 innings
शुभमन गिल - फोटो : PTI
गिल को मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने आउट किया। गिल 23 गेंद में 12 रन बना सके। इससे पहले लॉर्ड्स की पहली पारी में उन्होंने 16 रन और दूसरी पारी में छह रन बनाए थे। इसकी वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, हेडिंग्ले में पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 147 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में आठ रन बनाए थे। इसके बाद बर्मिंघम में तो उन्होंने इतिहास रच दिया था। पहली पारी में गिल ने 269 रन और दूसरी पारी में 161 रन की पारी खेली। भारत ने बर्मिंघम में टेस्ट जीतकर इतिहास रचा था। टीम इंडिया इस जगह पर टेस्ट जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी थी।

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में शुभमन गिल
स्थान पहली पारी दूसरी पारी कुल रन
लीड्स 147 8 155
बर्मिंघम  269 161 430
लॉर्ड्स  16 6 22
मैनचेस्टर 12 DNB 12*
कुल 619*
IND vs ENG: After record-breaking performance in 2 Tests, Shubman Gill fails! scored 34 runs in last 3 innings
जडेजा और गिल - फोटो : BCCI X
इसके बाद गिल के बल्ले की धार कम हुई तो लॉर्ड्स में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा। गिल को स्टोक्स ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। इस सीरीज में गिल अब तक दो बार स्पिनर के और पांच बार तेज गेंदबाजों के शिकार बने हैं। भारत को अगर टेस्ट जीतना है और सीरीज में वापसी करनी है तो गिल का रन बनाना बेहद जरूरी है। स्टोक्स ने अब तक टेस्ट में खुद कप्तान रहते हुए छह विपक्षी टीमों के कप्तानों का शिकार किया है, इनमें से तीन भारतीय कप्तान रहे हैं। गिल से पहले वह वेस्टइंडीज के कप्तान रहे जेसन होल्डर, भारत के कप्तान रह चुके जसप्रीत बुमराह, पाकिस्तान के कप्तान रह चुके बाबर आजम, भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम का भी शिकार कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: After record-breaking performance in 2 Tests, Shubman Gill fails! scored 34 runs in last 3 innings
यशस्वी-राहुल - फोटो : PTI
भारत की पहली पारी की बात करें तो खराब रोशनी की वजह से पहले दिन के खेल को समय से पहले समाप्त कर दिया गया। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 94 रन की ओपनिंग साझेदारी की। यशस्वी ने 107 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाए। वहीं, राहुल अर्धशतक से चूक गए। वह 98 गेंद में चार चौके की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। करुण नायर को रिप्लेस कर टीम में आए साई सुदर्शन ने 151 गेंद में सात चौके की मदद से 61 रन की पारी खेली। वहीं, ऋषभ पंत का चोटिल होना सबसे बड़ा झटका रहा। उनके पैर में गेंद लगी और वह काफी दर्द में दिखे। इसके बाद उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया। रिटायर्ड हर्ट होने के वक्त वह 48 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed