{"_id":"6028d8418ebc3ee9061a1c61","slug":"ind-vs-eng-ravichandran-ashwin-overtakes-harbhajan-singh-for-most-test-wickets-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अश्विन की झोली में एक और रिकॉर्ड, भारत में सर्वाधिक विकेट के मामले में भज्जी को पछाड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अश्विन की झोली में एक और रिकॉर्ड, भारत में सर्वाधिक विकेट के मामले में भज्जी को पछाड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रवि अश्विन
- फोटो : ट्विटर @ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का शानदार प्रदर्शन जारी है। इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी उन्होंने मेहमान खिलाड़ियों को अपनी फिरकी से चकमा दिया और भारत को महत्वपूर्ण सफलताएं दिलाई। इस दौरान अश्विन ने अपनी उपलब्धियों की सूची में एक और रिकॉर्ड जोड़ा।
2 of 4
रवि अश्विन
- फोटो : पीटीआई
अश्विन अब भारत में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में हरभजन सिंह से आगे निकल गए हैं। अश्विन के नाम अब 266* विकेट हो गए हैं, वहीं हरभजन ने 265 विकेट चटकाए थे। हालांकि भारत में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अभी भी दिग्गज अनिल कुंबले के नाम पर दर्ज है। उन्होंने 350 विकेट लिए थे। बता दें कि भारत में सर्वाधिक टेस्ट लेने के मामले में शीर्ष में तीनों गेंदबाज स्पिनर हैं। जबकि तेज गेंदबाजों में दिग्गज कपिल देव ने 219 विकेट लिए थे।
3 of 4
मुथैया मुरलीधरन
बात करें घर में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दुनियाभर के स्पिन गेंदबाजों की तो इस मामले में श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन सबसे ऊपर हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 800 विकेट झटके जिसमें श्रीलंका में 493 विकेट हासिल किए। इस मामले में दूसरे स्थान पर अनिल कुंबले मौजूद हैं, उन्होंने अपने करियर में 619 विकेट चटकाए जिसमें 350 विकेट भारत में लिए। इनके बाद ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न (319), श्रीलंका के रंगना हेराथ (278) और अब रविचंद्रन अश्विन (266*) विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : twitter@BCCI
अश्विन ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन जबरदस्त गेंदबाजी की और टर्निंग पिच का बखूबी फायदा उठाया। उन्होंने यहां डोम सिबले, डैन लॉरेंस और बेन स्टोक्स का शिकार किया। 34 वर्षीय स्पिनर ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 10 मैच में नौंवीं बार आउट किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।