{"_id":"601fae248ebc3e4b39106c3f","slug":"ind-vs-eng-rishabh-pant-scored-test-half-century-against-in-just-40-balls-know-the-fastest-test-fifty-by-indians","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के खिलाफ पंत ने 40 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, लेकिन नहीं तोड़ पाए कपिल-सहवाग का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के खिलाफ पंत ने 40 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, लेकिन नहीं तोड़ पाए कपिल-सहवाग का रिकॉर्ड
भारतीय टीम को अपनी तूफानी बल्लेबाजी से ब्रिस्बेन में जीत दिलाने वाले ऋषभ पंत का बल्ला अभी खामोश नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया में दमदार प्रदर्शन कर लौटे पंत ने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
भारतीय विकेटकीपर ने तीसरे दिन छठे क्रम पर उतरकर इंग्लैंड के गेंदबाजों की खूब कुटाई की। उन्होंने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया। पंत ने यहां मात्र 40 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। हालांकि वे टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी नहीं बन पाए। ऐसे में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाया है।
2 of 4
कपिल देव
- फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान दिग्गज कपिल देव आज भी इस सूची में शीर्ष पर हैं। उन्होंने 1982 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ मात्र 30 गेंदों में यह कारनामा किया था। कपिल ने तब 53 गेंदों में 73 रन की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया था। हालांकि यह मैच भारतीय टीम हार गई थी।
3 of 4
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर सहवाग ने चेन्नई के ही मैदान में 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने तब 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। सहवाग ने मैच की चौथी पारी में तब 68 गेंदों में 83 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और चार छक्के लगाए थे। भारत ने इस मुकाबले को छह विकेट से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ट्विटर @BCCI
पंत की बात करें तो उन्होंने यहां मात्र 40 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और चार गगनचुंबी छक्के भी लगाए। पंत ने इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच को निशाना बनाया और उनकी जमकर धुनाई की। जब टीम इंडिया का स्कोर 94/4 था तब पंत ने लीच के आठ गेंदों में 28 रन बटोरे। उन्होंने उनकी गेंद पर चार छक्के लगाए। उन्होंने पुजारा के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए मात्र 93 गेंदों में 82 रनों की अटूट साझेदारी भी की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।