फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Rohit-Kohli and Rahul forgot to lift trophy after winning the ODI series from England, Watch Video

IND vs ENG: इंग्लैंड से वनडे सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी उठाना भूले रोहित-कोहली और केएल, सामने आया मजेदार वीडियो

Fri, 14 Feb 2025 01:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 14 Feb 2025 01:57 PM IST
सार

इस वीडियो में रोहित, राहुल और कोहली को ट्रॉफी को छोड़कर आगे निकलते देखा गया। फिर राहुल और रोहित को याद आया कि ट्रॉफी तो पीछे रखी है। फिर दोनों ने जाकर उसे उठाया।  

विज्ञापन
IND vs ENG: Rohit-Kohli and Rahul forgot to lift trophy after winning the ODI series from England, Watch Video
राहुल और रोहित ट्रॉफी उठाते हुए - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत ने इंग्लैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से हराकर सूपड़ा साफ कर दिया। इस जीत से चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ा होगा। हालांकि, सीरीज जीतने के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हंसी नहीं रोक सकेंगे। दरअसल, यह वीडियो अहमदाबाद में भारत के तीसरे वनडे जीतने के बाद का है। इस वीडियो में विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल की तिकड़ी ट्रॉफी उठाना भूल गई और वह उसे मैदान पर छोड़कर ही ड्रेसिंग रूम लौटते दिखे।
विज्ञापन

इस वीडियो में रोहित, राहुल और कोहली को ट्रॉफी को छोड़कर आगे निकलते देखा गया। फिर राहुल और रोहित को याद आया कि ट्रॉफी तो पीछे रखी है। फिर दोनों ने जाकर उसे उठाया।  रोहित की टीम ने अहमदाबाद में तीसरे और अंतिम वनडे में 142 रन की जीत के साथ क्लीन स्वीप पूरा किया। फैंस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कमेंट किए। एक फैन ने वीडियो साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- ट्रॉफी ही भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को पूरी तरह से धो दिया और तीनों विभागों में बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि, कप्तान रोहित ने मैच के बाद कहा, 'टीम में थोड़ी स्वतंत्रता है कि सभी खिलाड़ी मैदान पर जाकर अपनी इच्छानुसार खेल सकें। विश्व कप (2023) इसका सटीक उदाहरण था। हम ऐसा करना जारी रखना चाहते हैं। कई बार यह फिट नहीं बैठेगा, लेकिन हम कोशिश करते रहना चाहते हैं।'
विज्ञापन

कप्तान रोहित टीम के सामूहिक प्रदर्शन से बहुत खुश थे और उनका मानना था कि सभी ने संतोषजनक प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, 'सीरीज जिस तरह से आगे बढ़ी उससे बहुत खुशी हुई। हमें पता था कि हमारे सामने चुनौतियां आएंगी।' रोहित ने कहा कि भारत 19 फरवरी से शुरू होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट को ध्यान में रखकर अपने खेल में और सुधार करेगा।'

उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर हम कुछ चीजों पर गौर कर रहे हैं और मैं यहां खड़े होकर उन पर स्पष्टीकरण देने नहीं जा रहा। यह हमारा काम है कि हम टीम के भीतर कुछ निरंतरता बनाए रखें और संवाद स्पष्ट है। निश्चित तौर पर चैंपियन टीम प्रत्येक मैच में बेहतर होना चाहती है और इसके बाद आगे बढ़ना चाहती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed