सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: रोहित-शुभमन 2021 से टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय, हिटमैन ने गावस्कर की भी बराबरी की

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 08 Mar 2024 01:10 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर्स में रोहित ने महान सुनील गावस्कर की बराबरी की। दोनों ने चार-चार शतक लगाए हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG Test: Rohit Sharma, Shubman Gill Indians who scored most centuries in Tests since 2021, All records
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाए। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 171 रन की साझेदारी निभाई और भारत को इंग्लैंड पर आसानी से बढ़त हासिल करने में मदद की। दोनों ने लंच तक भारत का कोई विकेट नहीं गिरने दिया। हालांकि, लंच के ठीक बाद बेन स्टोक्स गेंदबाजी के लिए आए और इस सीरीज की अपनी पहली गेंद पर हिटमैन को क्लीन बोल्ड कर दिया।


रोहित ने 162 गेंद में 103 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 13 चौके और तीन छक्के लगाए। इसके अगले ही ओवर में जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 150 गेंद में 110 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और पांच छक्के लगाए। इन पारियों से रोहित और शुभमन ने कई रिकॉर्ड भी बनाए।
Trending Videos
IND vs ENG Test: Rohit Sharma, Shubman Gill Indians who scored most centuries in Tests since 2021, All records
शुभमन गिल और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
साल 2021 से लेकर अब तक टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में रोहित और शुभमन शीर्ष पर हैं। रोहित ने इस दौरान छह और शुभमन ने चार शतक लगाए हैं। इसके बाद रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और केएल राहुल हैं। इन सभी ने तीन-तीन शतक लगाए हैं।

2021 से लेकर अब तक भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक
  • 6 - रोहित शर्मा
  • 4-शुभमन गिल
  • 3- रवींद्र जडेजा
  • 3- यशस्वी जयसवाल
  • 3-ऋषभ पंत
  • 3- केएल राहुल
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG Test: Rohit Sharma, Shubman Gill Indians who scored most centuries in Tests since 2021, All records
शुभमन गिल और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर्स में रोहित ने महान सुनील गावस्कर की बराबरी की। दोनों ने चार-चार शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में विजय मर्चेंट, मुरली विजय और केएल राहुल तीन-तीन शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत के किसी सलामी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक टेस्ट शतक
  • 4 - सुनील गावस्कर
  • 4 - रोहित शर्मा
  • 3- विजय मर्चेंट
  • 3- मुरली विजय
  • 3- केएल राहुल
IND vs ENG Test: Rohit Sharma, Shubman Gill Indians who scored most centuries in Tests since 2021, All records
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा। रोहित के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यानी तीनों फॉर्मेट मिलाकर 43 शतक हैं। इस मामले में वह सिर्फ डेविड वॉर्नर और सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं। वॉर्नर ने 49 और सचिन ने 45 शतक लगाए थे। दोनों संन्यास ले चुके हैं। वॉर्नर ने इसी साल टेस्ट से संन्यास लिया था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक
  • 49 - डेविड वॉर्नर
  • 45 - सचिन तेंदुलकर
  • 43 - रोहित शर्मा
  • 42 - क्रिस गेल
  • 41 - सनथ जयसूर्या
  • 40 - मैथ्यू हेडन
विज्ञापन
IND vs ENG Test: Rohit Sharma, Shubman Gill Indians who scored most centuries in Tests since 2021, All records
रोहित और यशस्वी - फोटो : BCCI
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में रोहित चौथे स्थान पर पहुंच चुके हैं। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 48 शतक लगाए हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ की बराबरी की। इस मामले में 100 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं। वहीं, विराट कोहली के नाम 80 शतक हैं। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक शतक
  • 100 - सचिन तेंदुलकर
  • 80- विराट कोहली
  • 48 - राहुल द्रविड़
  • 48 - रोहित शर्मा
  • 38 - वीरेंद्र सहवाग
  • 38 - सौरव गांगुली

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed