फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: विराट ने की दर्द से तड़पते रूट की मदद, दुनिया को आई धोनी की याद

Fri, 05 Feb 2021 05:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 05 Feb 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG: Virat Kohli helps Joe Root suffering from pain, BCCI shares video saying spirit of cricket
विराट को और एमएस धोनी - फोटो : twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में पहला टेस्ट मैच शुक्रवार को शुरू हो गया। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के लिए यह टेस्ट मैच बेहद खास बन गया। मैच में उतरने के साथ ही उन्होंने जहां 100 टेस्ट पूरे किए वहीं पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपना शतक भी पूरा किया। 


 

IND vs ENG: Virat Kohli helps Joe Root suffering from pain, BCCI shares video saying spirit of cricket
जो रूट - फोटो : twitter@ICC

रूट ने यहां 100वें टेस्ट मैच में अपना 20वां शतक पूरा किया और कई रिकॉर्ड बना डाले। इंग्लैंड के कप्तान ने भारतीय गेंदबाजों खासकर स्पिनरों का डटकर सामना किया और उन्हें कोई भी मौका नहीं दिया। दिन का खेल खत्म होने पर रूट 197 गेंदों में 128 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए थे। 
 

IND vs ENG: Virat Kohli helps Joe Root suffering from pain, BCCI shares video saying spirit of cricket
विराट कोहली , जो रूट - फोटो : social media

हालांकि दिन का खेल खत्म होने से कुछ देर पहले रूट बल्लेबाजी करते हुए दर्द से कराहने लगे। वह दर्द से तड़पते हुए मैदान पर ही गिर गए। इसे देखकर वहां मौजूद भारतीय कप्तान विराट कोहली आगे आए और उन्होंने रूट की मदद की। विराट ने रूट का पैर पकड़कर उसकी स्ट्रेचिंग की। बाद में रूट ने इस बारे में बात करते हुए कहा की उन्हें मांशपेशियों में खिंचाव की दिक्कत हुई थी, लेकिन वे ठीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: Virat Kohli helps Joe Root suffering from pain, BCCI shares video saying spirit of cricket
बीसीसीआई

उधर, इस पूरी घटना का वीडियो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'क्रिकेट की भावना अपने सबसे अच्छे रूप में'। विराट और रूट के इस वीडियो को देखकर लोगों को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई। 

 

विज्ञापन
IND vs ENG: Virat Kohli helps Joe Root suffering from pain, BCCI shares video saying spirit of cricket
एमएस धोनी,फाफ डुप्लेसिस - फोटो : social media

दरअसल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के साथ मैच में फाफ डुप्लेसिस के पैर में मोच आ गई थी और वे दर्द से कराहते हुए मैदान पर ही गिर गए थे। इसके बाद तब के कप्तान धोनी ने उनकी मदद की थी और उनके पैरों को ऊपर कर उसकी स्ट्रेचिंग की थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed