फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Virat Kohli is not playing first ODI, Shubman Gill will bat at number 3, debut of Yashasvi-Harshit

IND vs ENG: कोहली इस वजह से नहीं खेल रहे पहला वनडे, तीसरे नंबर पर उतरेगा यह खिलाड़ी, यशस्वी-हर्षित का डेब्यू

Thu, 06 Feb 2025 01:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Feb 2025 01:15 PM IST
सार

कोहली के नहीं खेलने पर अब रोहित और यशस्वी ओपनिंग करेंगे, जबकि श्रेयस या शुभमन गिल में से कोई एक तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते दिख सकता है।

विज्ञापन
IND vs ENG: Virat Kohli is not playing first ODI, Shubman Gill will bat at number 3, debut of Yashasvi-Harshit
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे नागपुर में खेला जा रहा है। टॉस में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। फैंस के लिए हैरान करने वाली बात यह थी कि जब यशस्वी को कैप दी गई, तो यह तय हो गया कि शुभमन मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे। ऐसे में मध्यक्रम का कोई खिलाड़ी बाहर होगा। बाद में टॉस के दौरान कप्तान रोहित ने बताया कि विराट कोहली यह मैच नहीं खेल रहे हैं। उनके दाएं घुटने में तकलीफ है। इस बारे में उन्हें बुधवार रात को पता चला और उन्होंने रोहित से इस बारे में बात की थी। ऐसे में उन्हें आराम दिया गया है। 
विज्ञापन

14000 रन के करीब कोहली
विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 14,000 रन के करीब थे। उन्हें यह मुकाम हासिल करने के लिए 94 रन की जरूरत थी, लेकिन स्टार बल्लेबाज को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। गुरुवार को टॉस से पहले कोहली को वॉर्मअप करते हुए देखा गया था, लेकिन वह उदास दिख रहे थे और उन्होंने अपने दाएं घुटने पर बैंड बांधा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेयस-गिल में कौन करेगा बैटिंग?
कोहली के नहीं खेलने पर अब रोहित और यशस्वी ओपनिंग करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर या शुभमन गिल में से कोई एक तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। इसके बाद केएल राहुल और हार्दिक पांड्या का नंबर आ सकता है। ऋषभ पंत पर राहुल को तरजीह दी गई है। यानी राहुल वनडे में और चैंपियंस ट्रॉफी में विकेटकीपिंग के लिए भारत की पहली पसंद होंगे। इस सीरीज को चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है।
विज्ञापन

यशस्वी-हर्षित का डेब्यू
वहीं, भारत के लिए यशस्वी और हर्षित राणा ने वनडे डेब्यू किया। यशस्वी को रोहित ने डेब्यू कैप सौंपी, जबकि शमी ने हर्षित को डेब्यू कैप सौंपी। फिर दोनों खिलाड़ियों को बाकी खिलाड़ियों ने गले लगाकर बधाई दी। यह दोनों टेस्ट और टी20 में भारत के लिए पहले ही डेब्यू कर चुके हैं। शमी की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। वह 2023 वनडे विश्व कप के बाद पहला वनडे खेलेंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
  • इंग्लैंडः बेन डकेत, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बैथेल, ब्राइडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।
  • भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल (उपकप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed