{"_id":"67ac7eefcf7c558267097ae7","slug":"ind-vs-eng-virat-kohli-out-for-the-fifth-time-in-odi-against-adil-rashid-record-against-leg-spin-not-good-2025-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: आदिल रशीद के खिलाफ वनडे में पांचवीं बार आउट हुए कोहली, 2024 से लेग स्पिन के खिलाफ रिकॉर्ड खास नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: आदिल रशीद के खिलाफ वनडे में पांचवीं बार आउट हुए कोहली, 2024 से लेग स्पिन के खिलाफ रिकॉर्ड खास नहीं
Wed, 12 Feb 2025 04:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 12 Feb 2025 04:29 PM IST
सार
कोहली ने अब तक वनडे क्रिकेट में 297 मैचों में 57.94 की औसत से 13963 रन बनाए हैं। इनमें 50 शतक और 73 अर्धशतक शामिल हैं। विराट ने सीरीज का पहला वनडे चोट की वजह से नहीं खेला था। बाकी के दो वनडे में उन्होंने 57 रन बनाए।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
Please wait...
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद में जारी है। विराट कोहली ने इस मैच में अर्धशतक जड़ा। वह 55 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लेग स्पिनर आदिल रशीद ने विकेटकीपर फिल सॉल्ट के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले विराट ने शानदार बल्लेबाजी की और ऐसा लग रहा था कि वह शतक की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन रशीद की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई। रशीद ने उन्हें वनडे में पांचवीं बार आउट किया।
विज्ञापन
रशीद के खिलाफ विराट का खराब रिकॉर्ड
वनडे में रशीद के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। इस प्रारूप में वह राशिद के खिलाफ 10 पारियों में पांच बार आउट हुए हैं। इस दौरान विराट ने रशीद की 130 गेंदें खेली हैं और 112 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 22.40 का और स्ट्राइक रेट 86.15 का रहा है। सिर्फ रशीद ही नहीं, साल 2024 से वनडे में लेग स्पिनर्स के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। इस दौरान चार पारियों में कोहली ने लेग स्पिन के खिलाफ 40 गेंदें खेली हैं और 26 रन बनाए हैं। चार बार वह आउट हो चुके हैं।

कोहली का 451 दिन बाद वनडे में अर्धशतक
कोहली ने वनडे में 451 दिन बाद या करीब 15 महीने बाद कोई 50+ का स्कोर बनाया है। इससे पहले उन्होंने पिछली बार साल 2023 में वनडे विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। तब उन्होंने 54 रन की पारी खेली थी। इसके बाद से पांच पारियों में वह- 52 (आज), 5, 20, 14 और 24 रन बनाए हैं। कोहली ने अब तक वनडे क्रिकेट में 297 मैचों में 57.94 की औसत से 13963 रन बनाए हैं। इनमें 50 शतक और 73 अर्धशतक शामिल हैं। विराट ने सीरीज का पहला वनडे चोट की वजह से नहीं खेला था। दो वनडे में उन्होंने 28.50 की औसत से 57 रन बनाए। पिछले मैच में वह पांच रन बनाकर आउट हुए थे।

शुभमन गिल ने बेहतरीन शतक लगाया
अहमदाबाद वनडे में विराट के अलावा रोहित शर्मा ने एक रन और शुभमन गिल ने 112 रन की पारी खेली। यह गिल का वनडे में सातवां शतक रहा। उन्होंने 102 गेंद की अपनी पारी में 14 चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, श्रेयस अय्यर 64 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 78 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। नागपुर और कटक दोनों वनडे में भारत ने चार-चार विकेट से जीत हासिल की थी।