{"_id":"6719f59b9d45ec36f30093a7","slug":"ind-vs-nz-did-india-press-panic-button-sunil-gavaskar-statement-on-3-changes-in-team-india-for-2nd-test-2024-10-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: क्या भारत ने बंगलूरू टेस्ट हारने के बाद दबाया पैनिक बटन? टीम में तीन बदलाव करने पर गावस्कर का बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: क्या भारत ने बंगलूरू टेस्ट हारने के बाद दबाया पैनिक बटन? टीम में तीन बदलाव करने पर गावस्कर का बयान
पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत ने घबराहट में प्लेइंग-11 में कुलदीप यादव की जगह वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया होगा। भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। उन्होंने मोहम्मद सिराज और लोकेश राहुल की जगह आकाश दीप और शुभमन गिल टीम में शामिल करने के साथ कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की जगह वॉशिंगटन को मौका दिया है।
2 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : BCCI
भारतीय टीम का घबराहट भरा फैसला?
गावस्कर ने गुरुवार को टॉस के बाद कहा, 'यह भारतीय टीम का घबराहट भरा फैसला लगता है। आप अक्सर टीम में तीन बदलाव नहीं करते हैं।' पिछले सप्ताह पहला टेस्ट आठ विकेट से हारने के बाद भारत तीन मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पीछे है। बेंगलुरु टेस्ट की पहली पारी में रोहित शर्मा की टीम 46 रन पर आउट हो गयी थी।
3 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : PTI
'बहुत टीमों की तीन बदलाव करते नहीं देखता'
गावस्कर ने कहा, 'जब तक चोट की चिंता न हो, मैं बहुत सी टीमों को तीन बदलाव करते नहीं देखता। वॉशिंगटन सुंदर को शामिल करने से पता चलता है कि वे अपनी बल्लेबाजी को लेकर चिंतित हैं। उनकी गेंदबाजी से ज्यादा, उन्हें निचले क्रम में उनकी बल्लेबाजी की जरूरत है। हां, न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी इकाई में बाएं हाथ के बल्लेबाजों के बारे में काफी चर्चा हो रही है, लेकिन मैं कुलदीप यादव को चुनूंगा क्योंकि उनकी गेंद वामहस्त बल्लेबाजों के लिए बाहर की तरफ निकलती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट
- फोटो : BCCI
दोनों टीमों के आंकड़े
दूसरे टेस्ट में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कीवी कप्तान टॉम लाथम ने कहा कि उनके प्लेइंग-11 में एक फोर्स्ड चेंज है। मैट हेनरी चोटिल हो गए हैं। उनकी जगह मिचेल सैंटनर को मौका दिया गया है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो भारत ने यहां दो टेस्ट खेले हैं और एक में जीत हासिल की है तो दूसरे में उन्हें हार मिली है। भारत ने पुणे में पहला टेस्ट 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था और तब टीम इंडिया को 333 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, अक्तूबर 2019 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। तब टीम इंडिया को पारी और 137 रन से जीत मिली थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।