सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: New Zealand skipper Mitchell Santner says Jasprit Bumrah is in everyone's conversation

IND vs NZ: बुमराह को लेकर न्यूजीलैंड के ड्रेसिंग रूम में हुई है चर्चा, वरुण की फॉर्म पर सैंटनर ने दिया बयान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sat, 07 Mar 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय टीम के स्टार अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह किसी भी वक्त मैच का रुख पलट सकते हैं। न्यूजीलैंड की टीम भी इस बात से पूरी तरह परिचित हैं। कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बुमराह की जमकर तारीफ की है।

IND vs NZ: New Zealand skipper Mitchell Santner says Jasprit Bumrah is in everyone's conversation
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने शनिवार को कहा कि भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल से पहले जसप्रीत बुमराह जैसी काबिलियत वाले गेंदबाज का नाम उनकी टीम की रणनीतिक चर्चाओं में आना स्वाभाविक है। बुमराह इस टी20 विश्व कप में शानदार फॉर्म में हैं और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उनके डेथ ओवर के प्रदर्शन को अब तक की यादगार गेंदबाजी में गिना जा रहा है।
Trending Videos

सैंटनर ने किया आगाह 
सैंटनर ने साथ ही चेतावनी भी दी कि केवल बुमराह पर ध्यान देना मूर्खतापूर्ण होगा क्योंकि कई भारतीय खिलाड़ी अलग-अलग मैचों में अहम भूमिका निभा चुके हैं। सैंटनर ने कहा, बुमराह मुझे लगता है कि वह जिस तरह से खेल रहे हैं, उनका नाम हर चर्चा में होना चाहिए। इंग्लैंड के खिलाफ उनकी गेंदों को हिट करना काफी मुश्किल लग रहा था और निश्चित रूप से वह भारत के लिए गेम चेंजर हैं। हमें पता था कि बुमराह हमेशा अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वह स्पष्ट रूप से एक विश्व-स्तरीय गेंदबाज हैं। लेकिन सिर्फ वह ही नहीं, टीम के हर सदस्य ने अलग समय पर योगदान दिया है और बतौर टीम, आप इसी तरह होना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीवी कप्तान ने वरुण से सावधान रहने कहा
जहां तक वरुण चक्रवर्ती का सवाल है तो उनके लिए यह टूर्नामेंट उनके मानकों के अनुसार खराब रहा है लेकिन फिर भी सैंटनर मानते हैं कि फाइनल में तमिलनाडु का यह गेंदबाज अपनी मिस्ट्री गेंदबाजी से फिर कमाल कर सकते हैं। क्या वरुण के खराब फॉर्म होने से न्यूजीलैंड को मानसिक बढ़त मिलेगी? सैंटनर ने स्पष्ट रूप से कहा, नहीं मुझे ऐसा नहीं लगता। हम सभी जानते हैं कि वह कितने अच्छे गेंदबाज हैं। किसी भी गेंदबाज के लिए चुनौती तब होती है जब पिच सपाट हो। लेकिन सपाट पिच पर हर कोई 60 रन बना सकता है। उन्हें पता होना चाहिए कि वे अब भी बहुत अच्छे गेंदबाज हैं। आपको पता होना चाहिए कि आप हवा का रूख बदलने के लिए सिर्फ एक मैच दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed