सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ T20 World Cup Final: Four batsmen have scored centuries in the T20Is between India-New Zealand

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 में चार बल्लेबाजों ने लगाए हैं शतक, टीम इंडिया के ये दो खिलाड़ी शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sat, 07 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कई बार टी20 मुकाबले खेले गए हैं। लेकिन दोनों टीमें पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में एक दूसरे के सामने होंगी। दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज में अब तक चार खिलाड़ी ऐसे हैं जो शतक लगाने में सफल हुए हैं। आइए जानते हैं वो चार खिलाड़ी कौन हैं...

IND vs NZ T20 World Cup Final: Four batsmen have scored centuries in the T20Is between India-New Zealand
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मैच रविवार को खेला जाना है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 30 टी20 मैच खेले गए हैं। विश्व कप से पहले ठीक पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज हुई थी जिसमें टीम इंडिया ने 4-1 से जीत दर्ज की थी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 में सिर्फ चार ही बल्लेबाज शतक लगा सके हैं। आइए जानते हैं दोनों टीमों की ओर से किन बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली है...
Trending Videos


कॉलिन मुनरो (109*): भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 इतिहास में सबसे पहला शतक कॉलिन मुनरो ने लगाया, जिन्होंने चार नवंबर 2017 को राजकोट में यह पारी खेली थी। इस मैच में मुनरो ने 58 गेंदों का सामना करते हुए सात छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से नाबाद 109 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम सात विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड ने 40 रन से मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्यकुमार यादव (111*): सूर्यकुमार ने 20 नवंबर 2022 को माउंट मौंगानुई में खेले गए मुकाबले में 51 गेंदों का सामना करते हुए सात छक्कों और 11 चौकों के साथ नाबाद 111 रन बनाए थे। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 191/6 का स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड को 18.5 ओवरों में महज 126 रन पर समेटकर मैच 65 रन से जीता।

शुभमन गिल (126*): यह मैच अहमदाबाद में एक फरवरी 2023 को खेला गया था, जिसमें भारत ने 168 रन से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में गिल ने 63 गेंदों में सात छक्कों और 12 चौकों के साथ नाबाद 126 रन बनाए। उनकी इस पारी ने भारत को 234/4 के स्कोर तक पहुंचाया। इसके जवाब में कीवी टीम 12.1 ओवरों में महज 66 रन पर सिमट गई।

ईशान किशन (103): भारत ने 31 जनवरी 2026 को तिरुवनंतपुरम में खेले गए इस मुकाबले में ईशान किशन की शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड के विरुद्ध 46 रन से जीत दर्ज की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पांच विकेट खोकर 271 रन बनाए। इस पारी में ईशान किशन ने 43 गेंदों में 10 छक्कों और छह चौकों के साथ 103 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 63 रन बनाए। इसके जवाब में फिन एलेन (80) की शानदार पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत को मजबूत टक्कर दी, लेकिन टीम 19.4 ओवरों में 225 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed