{"_id":"67bf32d0b0497675ae0dc46a","slug":"ind-vs-pak-champions-trophy-2025-wasim-jaffer-praised-virat-kohli-said-he-can-break-sachin-tendulkars-record-2025-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wasim Jaffer-Virat Kohli: वसीम जाफर ने की विराट की सराहना, बोले- कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wasim Jaffer-Virat Kohli: वसीम जाफर ने की विराट की सराहना, बोले- कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
Wed, 26 Feb 2025 08:57 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 26 Feb 2025 08:57 PM IST
सार
जाफर ने कहा- विराट शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। जब सचिन तेंदुलकर ने 100 शतक बनाए तो लगा था कि इसे कोई नहीं तोड़ सकेगा लेकिन 2010 से जिस तरह से विराट ने रन बनाए हैं तो लगता है कि वह इस असंभव को संभव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मुंबई के धुरंधर वसीम जाफर का मानना है कि विराट कोहली अगले तीन चार साल और खेल सकते हैं और सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। 36 वर्षीय कोहली ने दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में पाकिस्तान पर छह विकेट से मिली जीत में अपना 82वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। इससे पहले वह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ICC
जाफर ने पढ़े कोहली की तारीफ में कसीदे
जाफर ने इंडिया कारपोरेट टी20 बैश के लांच के मौके पर कहा- एक क्रिकेटप्रेमी के तौर पर आप विराट को ज्यादा से ज्यादा खेलते देखना चाहते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वह जिस तरह खेल रहा था, कोई नहीं चाहता था कि वह आउट हो। वह रन बनाता है तो सभी को खुशी होती है और मुझे यकीन है कि सभी चाहते हैं कि वह तीन चार साल और खेलकर सारे रिकॉर्ड तोड़े।
उन्होंने कहा- वह शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। जब सचिन तेंदुलकर ने सौ शतक बनाए तो लगा था कि इसे कोई नहीं तोड़ सकेगा लेकिन 2010 से जिस तरह से विराट ने रन बनाए हैं तो लगता है कि वह इस असंभव को संभव कर सकता है। अगर विराट रिकॉर्ड तोड़ता है तो सचिन तेंदुलकर को बहुत खुशी होगी।

शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
हर्शल गिब्स ने की गिल की सराहना
लीग के ब्रांड दूत दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने कहा- कोहली की फिटनेस और रनों की भूख को देखते हुए लगता है कि वह चार साल और खेल सकता है। वह एबी डिविलियर्स के समान है हालांकि एबी ने जल्दी संन्यास ले लिया लेकिन उसकी फिटनेस और रनों की भूख कमाल की थी।
उन्होंने गिल के बारे में कहा- शुभमन विशेष प्रतिभा है और तकनीकी तौर पर बहुत अच्छा है। मुझे लगता है कि भारत चैम्पियंस ट्रॉफी का दावेदार है लेकिन दक्षिण अफ्रीका भी फॉर्म में है। आईसीसी टूर्नामेंटों में उसका इतिहास मुझे पता है लेकिन गलती से सबक लेकर जीत सकती है। हो सकता है कि फाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हो।