सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: Harbhajan Singh Blasts over Tanvir Ahmed know matter

IND vs PAK: 'तेरी धज्जियां उड़ा दूंगा', पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज पर फूटा हरभजन का गुस्सा; खुलेआम दे दी धमकी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 13 Feb 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज तनवीर अहमद की एक नापाक हरकत ने उन्हें भारतीय दिग्गज हरभजन सिंह के निशाने पर आने के लिए मजबूर कर दिया है। आइये पूरा मामला जानते हैं... 

IND vs PAK: Harbhajan Singh Blasts over Tanvir Ahmed know matter
हरभजन सिंह ने तनवीर अहमद को सुनाई खरी-खोटी - फोटो : ANI-Geo News
विज्ञापन

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट रिश्ते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। पूरी दुनिया की नजरें इन दोनों टीमों के मुकाबले पर होती हैं। इस बार मामला ऑन-फील्ड नहीं बल्कि ऑफ-फील्ड का है। दरअसल, पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज तनवीर अहमद की एक नापाक हरकत ने उन्हें भारतीय दिग्गज हरभजन सिंह के निशाने पर आने के लिए मजबूर कर दिया है। आइये पूरा मामला जानते हैं... 
Trending Videos

हरभजन का फूटा गुस्सा, तनवीर को सुनाई खरी-खरी
टीम इंडिया के पूर्व स्टार स्पिनर हरभजन सिंह ने तनवीर अहमद के बयान पर जमकर नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, यूएई में अंतरराष्ट्रीय लीग टी20 (ILT20) के दौरान हरभजन बतौर ब्रॉडकास्टर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। मैच में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया, जिसके बाद हरभजन ने नियम के मुताबिक उनका इंटरव्यू किया। लेकिन तनवीर अहमद ने इस पर विवाद खड़ा करते हुए टिप्पणी कर दी कि हरभजन 'जहां भी पाकिस्तानी खिलाड़ी दिखते हैं, उनके आसपास घूमते रहते हैं।' बस फिर क्या था, भज्जी का पारा चढ़ गया।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK Weather Report: क्या भारत-पाकिस्तान मैच में मौसम बनेगा विलेन? मैच के दिन कोलंबो में बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

'पहले बताओ ये है कौन?'
अपने यूट्यूब चैनल पर हरभजन ने तनवीर को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'ये वीडियो एक तुच्छ इंसान के लिए है। पहले ये बताओ कि ये है कौन? 3-4 मैच खेले हैं पाकिस्तान के लिए और खुद को इमरान खान या वसीम अकरम समझने लगे हो। शर्म आनी चाहिए।'

हरभजन ने साफ किया कि एक ब्रॉडकास्टर के तौर पर उनका काम 'मैन ऑफ द मैच' खिलाड़ी से सवाल पूछना है, चाहे वह किसी भी देश का हो। अगर वे इंटरव्यू नहीं करते, तो फिर वही लोग आरोप लगाते कि पाकिस्तानी खिलाड़ी होने की वजह से सवाल नहीं पूछे।

'100 मैच खेलने और 5 मैच खेलने में फर्क होता है'
भज्जी ने तनवीर को अनुभव और उपलब्धियों का फर्क भी समझाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के बड़े और सम्मानित क्रिकेटर कभी इस तरह की ओछी बातें नहीं करते, लेकिन कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए बेवजह बयानबाजी करते रहते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'तुम जैसे लोगों ने कुछ हासिल नहीं किया। सस्ते चैनलों पर बैठकर बेकार की बातें करना ही काम है। अगली बार ऐसा किया तो तेरी धज्जियां उड़ा दूंगा।'

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: 'वो फ्लॉप होगा', मैच फिक्सिंग के आरोपी मोहम्मद आमिर का बड़बोलापन, इस भारतीय को बनाया निशाना

'तेरी धज्जियां उड़ा दूंगा'
हरभजन सिंह का साफ संदेश था कि क्रिकेट के मैदान पर और उसके बाहर सम्मान सबसे जरूरी है। उन्होंने तनवीर अहमद को नसीहत दी कि पहले खुद को देखें और बकवास बंद करें। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर भारत-पाक क्रिकेट बहस को गरमा दिया है, लेकिन हरभजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह अपने काम को पेशेवर तरीके से करते हैं और किसी की भी बेबुनियाद टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, 'तो तनवीर अहमद, खुद को देखो और बकवास बंद करो। जहां तक मेरा सवाल है, बस चले जाओ। अगली बार ऐसा हुआ तो, तेरी धज्जियां उड़ा दूंगा। तो दफा हो जाओ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed