फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: Kohli's century on social media, reactions from Sachin-Yuvraj to Rahul Gandhi-Anand Mahindra

IND vs PAK: सोशल मीडिया पर छाए विराट कोहली, सचिन-युवी से लेकर राहुल गांधी-आनंद महिंद्रा तक ने दी प्रतिक्रियाएं

Mon, 24 Feb 2025 11:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Feb 2025 11:03 AM IST
सार

जानी मानी हस्तियों ने विराट की तारीफों के पुल बांधे हैं। विराट ने वनडे क्रिकेट में 51वां शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई। एक्स पर कई प्रमुख हस्तियों ने प्रतिक्रियाएं दीं। आइए देखते हैं...

विज्ञापन
IND vs PAK: Kohli's century on social media, reactions from Sachin-Yuvraj to Rahul Gandhi-Anand Mahindra
विराट के शतक पर प्रतिक्रियाएं - फोटो : Twitter

विस्तार

विराट कोहली के नाबाद शतक की मदद से चैम्पियंस ट्रॉफी के बहुचर्चित मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर छह विकेट से मिली जीत के बाद सोशल मीडिया पर टीम इंडिया और विराट की जमकर तारीफ की जा रही है। क्रिकेटरों से लेकर राजनेताओं तक और विभिन्न क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियों ने विराट की तारीफों के पुल बांधे हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 51वां शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई। एक्स पर कई प्रमुख हस्तियों ने प्रतिक्रियाएं दीं। आइए देखते हैं...
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने कहा, 'सबसे ज्यादा जिस मैच का इंतजार था, उसका परफेक्ट परिणाम। सही मायने में नॉकआउट। विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल की शानदार पारियां और हमारे गेंदबाजों खासकर कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या का अद्भुत प्रदर्शन।'

सौरव गांगुली ने कहा, 'भारत की अपेक्षित जीत। कहीं बेहतर टीम और बल्ले तथा गेंद को लेकर कहीं बेहतर जज्बा । कोहली, गिल, श्रेयस और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन।'
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, 'भारतीय टीम को पाकिस्तान पर चैम्पियंस ट्रॉफी में मिली जीत के लिये बधाई। क्या शानदार हरफनमौला प्रदर्शन। विराट कोहली का जिक्र खास तौर पर जिन्होंने शानदार पारी खेली और 14000 वनडे रन सबसे तेजी से पूरे करने वाले बल्लेबाज बने।'

युवराज सिंह ने कहा, 'जब समय होता है तब यह जरूर चलते हैं। किंग कोहली अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में। शानदार शतक। श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल की भी शानदार पारियां और गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन। एकतरफा ही रहा यह मैच।'
विज्ञापन

सुरेश रैना ने कोहली के शतक पर अपनी प्रतिक्रिया पोस्ट की है। उसका वीडियो आप देख सकते हैं...

हार्दिक पांड्या ने कहा, 'भूख, साहस और एकता...इस टीम को यही इतना जबर्दस्त बनाती है। खास जीत और विराट कोहली की यादगार पारी से मिली जीत।'

राहुल गांधी ने कहा, 'भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत। टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन और कोहली का शतक रहा सबसे आगे। हर उस दिल के लिये यादगार जीत जो भारतीय क्रिकेट के लिये धड़कता है।'

स्मृति ईरानी ने कहा, 'अभूतपूर्व विजय, अजेय भारत। चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान पर भारत की जीत टीम इंडिया के जज्बे, मेहनत और जुनून का प्रतिबिंब है। इस शानदार सफलता के लिये टीम भारत और देशवासियों को बधाई।'

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा, 'आपको पता है कि आप खास हैं जब आपका मैच जिताने वाला स्ट्रोक आपका शतक भी पूरा करता है।'

माइकल वॉन ने कहा, 'भारत के पास इस समय कम से कम दस खिलाड़ी ऐसे हैं जो टीम में नहीं है और दुनिया की किसी भी टीम में जगह पा सकते हैं। वे सीमित ओवरों के क्रिकेट में इतने मजबूत हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed