सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK T20 World Cup clash reactions of former cricketers after PAK decide to boycott match against India

IND vs PAK: पाकिस्तान पर भड़का भारतीय खेल जगत, गावस्कर ने की कार्रवाई की मांग; मदन लाल बोले- भुगतना होगा अंजाम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Feb 2026 10:03 AM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय खेल जगत एक स्वर में आवाज उठा रहा है। सुनील गावस्कर से लेकर मदल लाल जैसे पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप का मैच नहीं खेलने पर अपनी प्रतिक्रियां दी हैं।

IND vs PAK T20 World Cup clash reactions of former cricketers after PAK decide to boycott match against India
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार किया है। पाकिस्तान की इस हरकत पर भारतीय खेल जगत भड़क उठा है। दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने आईसीसी से पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पूर्व क्रिकेटर मदन लाल का कहना है कि पाकिस्तान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। टी20 विश्व कप की शुरुआत सात फरवरी से होनी है और भारत-पाकिस्तान के बीच मैच कोलंबो में 15 फरवरी को खेला जाना है। 
Trending Videos

पाकिस्तान की सरकार ने किया था एलान
पाकिस्तान टी20 विश्व कप में खेलने को लेकर लगातार अड़ंगे लगाता रहा और उसने अपनी भागीदारी पर पेंच फंसाए रखा। हालांकि, रविवार को पाकिस्तान सरकार ने इस बात की पुष्टि कर दी कि उनकी राष्ट्रीय टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार करेगी। इसके बाद से ही क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है और भारत के पूर्व खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। आइए जानते हैं इस मामले पर किसने क्या कहा है...

ये भी पढ़ें: ICC vs PCB: बहिष्कार की नौटंकी करने वाले पाकिस्तान पर लगाम कसने की तैयारी! भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम
विज्ञापन
विज्ञापन

गावस्कर ने आईसीसी से हस्तक्षेप की मांग की
गावस्कर ने एक टीवी चैनल पर कहा, मुझे लगता है कि अगर आप आखिरी समय में नाम वापस लेते हैं, तो यह एक समस्या है। अगर आप पहले ही नाम वापस ले लेते तो यह बिल्कुल अलग बात होती। लेकिन अगर आप टूर्नामेंट से ठीक पहले आखिरी समय में नाम वापस लेते हैं, तो हां, मुझे लगता है कि आईसीसी को दखल देकर कुछ कार्रवाई करनी चाहिए। मुझे नहीं पता कि वे क्या कार्रवाई करेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि इसमें कई अन्य बोर्ड भी शामिल हैं इसलिए यह सिर्फ एक व्यक्ति का फैसला नहीं होगा। हालांकि, यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ किया जाना चाहिए कि भविष्य में कोई भी टीम ऐसा करने के बारे में न सोचे।

'पाकिस्तान का ही नुकसान'
मदन लाल ने कहा, मुझे लगता है कि पाकिस्तान सरकार या पीसीबी ये सभी अपने ही क्रिकेट को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे उनकी समस्याएं हल नहीं होंगी। किसी को तो सही सोचना होगा। फिलहाल वे सही नहीं सोच रहे हैं। वे बांग्लादेश का समर्थन करना चाहते हैं। आप बांग्लादेश का समर्थन करते रहिए। इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। अंततः नुकसान बांग्लादेश को भी होगा और पाकिस्तान को भी। मुख्य बात यह है कि न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया ये क्रिकेट के सबसे बड़े देश हैं। इन्हें दर्शक मिलेंगे और इन्हें ही सारी स्पॉन्सरशिप मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed