सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Test Records: India Have Won Only 4 of 16 Series, Proteas Dominate Head-to-Head Battle

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुल 16 टेस्ट सीरीज में सिर्फ चार भारत के नाम, प्रोटियाज ने आठ बार मारी बाजी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 11 Nov 2025 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत 1992-93 में हुई थी। तब से अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 16 द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी हैं। आइए आंकड़े जानते हैं...

IND vs SA Test Records: India Have Won Only 4 of 16 Series, Proteas Dominate Head-to-Head Battle
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। दोनों ही टीमों के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज महत्वपूर्ण है। जीत फाइनल के लिए उनका दावा पुख्ता करेगी, जबकि हार से दोनों ही टीमों को नुकसान होगा। भारतीय टीम फिलहाल डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में तीसरे, जबकि टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर है। आइए इस सीरीज की शुरुआत से पहले हम इन दोनों की राइवेलरी के बारे में जानते हैं...
Trending Videos

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025–2027 अंकतालिका

स्थान टीम मैच जीते हारे ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत
1 ऑस्ट्रेलिया 3 3 0 0 36 100.00
2 श्रीलंका 2 1 0 1 16 66.67
3 भारत 7 4 2 1 52 61.90
4 पाकिस्तान 2 1 1 0 12 50.00
5 दक्षिण अफ्रीका 2 1 1 0 12 50.00
6 इंग्लैंड 5 2 2 1 26 43.33
7 बांग्लादेश 2 0 1 1 4 16.67
8 वेस्ट इंडीज 5 0 5 0 0 0.00
9 न्यूजीलैंड - - - - - -

कुल 16 द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज खेली गईं
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत 1992-93 में हुई थी। तब से अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 16 द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी हैं। इनमें से भारत ने सिर्फ चार सीरीज जीती हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने आठ बार बाजी मारी है। बाकी चार सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुईं। यह आंकड़े बताते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा अब तक भारी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SA Test Records: India Have Won Only 4 of 16 Series, Proteas Dominate Head-to-Head Battle
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ANI
घरेलू जमीन पर भारत का दबदबा
हालांकि, विदेशी यानी दक्षिण अफ्रीकी धरती पर भारत को संघर्ष करना पड़ा है, लेकिन अपने घर पर टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चारों सीरीज अपने घरेलू मैदान पर जीती हैं। भारत ने अपने जमीन पर दक्षिण अफ्रीका से कुल सात टेस्ट सीरीज खेली हैं और चार जीते हैं। एक में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली और दो सीरीज ड्रॉ रहीं। वहीं, भारत ने दक्षिण अफ्रीका की धरती पर नौ टेस्ट सीरीज खेली हैं। सात सीरीज दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जीती और दो सीरीज ड्रॉ रही।

छह साल पहले भारत की पिछली जीत
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1996, 2004, 2015 और 2019 में टेस्ट सीरीज जीती। पिछली बार भारत ने छह साल पहले दक्षिण अफ्रीका को किसी टेस्ट सीरीज में हराया था। अब शुभमन गिल एंड कंपनी के पास इस सूखे को खत्म करने का मौका है। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका को भारत में सिर्फ एक बार (2000 में) सीरीज जीत मिली। तब दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ किया था।

IND vs SA Test Records: India Have Won Only 4 of 16 Series, Proteas Dominate Head-to-Head Battle
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ANI
द. अफ्रीका के खिलाफ रहना होगा सतर्क
हालांकि, भारत को ज्यादा उत्साहित नहीं होना चाहिए, क्योंकि पिछले साल टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार मिली थी। स्पिन पिच ही भारत की हार का कारण बना था। इस हार को फैंस अभी तक नहीं भुला पाए हैं। ऐसे में टीम सावधानी बरतना चाहेगी।

गिल के नेतृत्व में अब तक अच्छा प्रदर्शन
नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम ने हाल फिलहाल में अच्छा प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड से 2-2 से सीरीज बराबर करने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज को हराया था। टीम अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी।

IND vs SA Test Records: India Have Won Only 4 of 16 Series, Proteas Dominate Head-to-Head Battle
भारतीय टीम - फोटो : ANI
दोनों टीमों का हाल फिलहाल में प्रदर्शन
वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ उसके घर में हाल ही में दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कराई थी। टेस्ट चैंपियंस भी शानदार लय में हैं और उनके पास साइमन हार्मर, सेनुरन मुथुसामी और केशव महाराज के रूप में दुनिया के कुछ बेहतरीन स्पिनर्स मौजूद हैं। ऐसे में भारतीय टीम स्पिन पिच बनाने का रिस्क नहीं उठाना चाहेगी।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रेयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन, डेवाल्ड ब्रेविस, जुबैर हमजा, टोनी डी जोर्जी, कॉर्बिन बॉश, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, कागिसो रबाडा, साइमन हार्मर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed