फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 4th T20 2026 Innings Analysis India vs West Indies Key Highlights and Turning Points News in Hindi

भारत की हार, विंडीज की सीरीज में बराबरी: होप के शतक से बने 247 रन, पॉल की गेंदबाजी से 223 पर सिमटी टीम इंडिया

Wed, 14 Oct 2026 11:37 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 14 Oct 2026 11:37 PM IST
सार

वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 24 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर दी। कप्तान शाई होप के नाबाद शतक की मदद से वेस्टइंडीज ने 247 रन बनाए, जवाब में भारतीय टीम 223 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
IND vs WI 4th T20 2026 Innings Analysis India vs West Indies Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : PTI

विस्तार

शाई होप के तूफानी शतक और कीमो पॉल की घातक गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत को 24 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ मेहमान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली। अब सीरीज का निर्णायक पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद में बुधवार को खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने शाई होप के नाबाद 102 रन और शेरफेन रदरफोर्ड की आक्रामक पारी की बदौलत तीन विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय टीम संजू सैमसन की तूफानी अर्धशतकीय पारी के बावजूद 19.3 ओवर में 223 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के लिए कीमो पॉल ने पांच विकेट लेकर भारत की बल्लेबाजी को बड़ा झटका दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

IND vs WI 4th T20 2026 Innings Analysis India vs West Indies Key Highlights and Turning Points News in Hindi
शाई होप - फोटो : PTI
होप ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पूरा किया शतक
वेस्टइंडीज की पारी के सबसे बड़े नायक शाई होप रहे, जिन्होंने महज 50 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में नौ छक्के और चार चौके लगाए। होप ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

होप का इस सीरीज में यह दूसरा शतक रहा। वहीं, इस दौरे पर वह चौथी बार शतक तक पहुंचे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उनका तीसरा शतक था। दूसरे छोर पर शेरफेन रदरफोर्ड ने भी भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने 26 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे। होप और रदरफोर्ड ने चौथे विकेट के लिए महज 43 गेंदों में 91 रन की नाबाद साझेदारी कर वेस्टइंडीज को 247 रन तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs WI 4th T20 2026 Innings Analysis India vs West Indies Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारतीय टीम - फोटो : PTI
पावरप्ले में ही भारतीय गेंदबाजों पर बरसे कैरेबियाई बल्लेबाज
वेस्टइंडीज ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पावरप्ले के छह ओवर में एक विकेट पर 79 रन बना दिए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ पावरप्ले का संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर रहा। मेहमान टीम ने 7.4 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए। ज्वेल एंड्रयू ने 16 गेंदों में 21 रन बनाए, लेकिन अक्षर पटेल ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद शिमरोन हेटमायर ने महज 12 गेंदों में 33 रन ठोक दिए। उनकी पारी में चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। प्रिंस यादव ने हेटमायर को अतिरिक्त गति से चकमा देकर कैच एंड बोल्ड किया। वहीं, रोवमैन पॉवेल ने 17 गेंदों में 24 रन बनाए, लेकिन अर्शदीप सिंह ने उन्हें पवेलियन भेज दिया।
विज्ञापन

IND vs WI 4th T20 2026 Innings Analysis India vs West Indies Key Highlights and Turning Points News in Hindi
शाई होप - फोटो : PTI
इसके बाद होप और रदरफोर्ड ने भारतीय गेंदबाजों को कोई राहत नहीं दी। भारतीय गेंदबाज लाइन और लेंथ से भटके रहे, जबकि फील्डिंग में भी टीम ने मौके गंवाए। मयंक यादव ने अपने चार ओवर में 52 रन खर्च किए। अर्शदीप सिंह भी चार ओवर में 52 रन दे बैठे। भारतीय गेंदबाजों ने कुल 18 अतिरिक्त रन दिए और वेस्टइंडीज ने अपनी पारी में 16 छक्के लगाए।

IND vs WI 4th T20 2026 Innings Analysis India vs West Indies Key Highlights and Turning Points News in Hindi
सैमसन - फोटो : PTI
सैमसन का तूफानी अर्धशतक, लेकिन भारत लक्ष्य से दूर रहा
248 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने 23 गेंदों में 56 रन बनाए और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, उनके आउट होने के बाद भारत की रन गति और विकेटों के बीच संतुलन बिगड़ गया। तिलक वर्मा ने 43 रन की पारी खेलकर संघर्ष किया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें लगातार सहयोग नहीं मिला। भारतीय बल्लेबाज नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे और पूरी टीम 19.3 ओवर में 223 रन पर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज की ओर से कीमो पॉल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 41 रन देकर पांच विकेट झटके। उनके इस प्रदर्शन ने भारत की लक्ष्य तक पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

IND vs WI 4th T20 2026 Innings Analysis India vs West Indies Key Highlights and Turning Points News in Hindi
अर्शदीप सिंह - फोटो : PTI
अर्शदीप के कंधे पर लगी चोट
मुकाबले के अंतिम ओवर में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के दाएं कंधे पर चोट लग गई। शमर जोसेफ की गेंद पर चोट लगने के बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और वह रिटायर्ड आउट हो गए।

IND vs WI 4th T20 2026 Innings Analysis India vs West Indies Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : PTI
अब बंगलूरू में होगा सीरीज का फैसला
इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज में शानदार वापसी करते हुए मुकाबला 2-2 से बराबर कर लिया है। अब दोनों टीमों के बीच पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला शनिवार को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed