{"_id":"6a2a6c3d986b30c7b200dea0","slug":"india-born-nikhil-chaudhary-added-to-australia-squad-for-three-match-t20i-series-against-bangladesh-profile-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन हैं निखिल चौधरी?: हरभजन सिंह की कप्तानी में पंजाब के लिए खेले, अब ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में मिली जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कौन हैं निखिल चौधरी?: हरभजन सिंह की कप्तानी में पंजाब के लिए खेले, अब ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में मिली जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:35 PM IST
विज्ञापन
सार
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय मूल के निखिल चौधरी को मौका दिया है। निखिल घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेल चुके हैं और पिछले पांच साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं निखिल चौधरी जिन पर ऑस्ट्रेलिया ने दांव लगाया है...
निखिल चौधरी
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय मूल के अनकैप्ड स्पिनर निखिल चौधरी को बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए मौका दिया है। निखिल ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वह बिग बैश टी20 टूर्नामेंट में होबार्ट हरिकेंस के लिए खेल चुके हैं। वहीं, आईपीएल में वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। दिलचस्प बात यह है कि निखिल ने घरेलू स्तर पर पंजाब के लिए डेब्यू किया था, लेकिन अब वह ऑस्ट्रेलियाई जर्सी में खेलते नजर आएंगे।
ट्रेविस हेड की लेंगे जगह
दिल्ली में जन्मे और बाद में ऑस्ट्रेलिया जाकर बसने वाले निखिल अगर 17 जून से चट्टोग्राम में शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए प्लेइंग-11 में चुने जाते हैं, तो वे भारत में जन्मे ऐसे पहले ऑस्ट्रेलियाई पुरुष खिलाड़ी बन सकते हैं जो 60 से अधिक वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे। निखिल को विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड की जगह चुना गया है और ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता टोनी डोडेमैड को भरोसा है कि यह गेंदबाजी ऑलराउंडर अच्छा प्रदर्शन करेगा।

युवराज-गिल के साथ खेल चुके हैं निखिल
- 30 साल के निखिल ने 2017-19 के बीच पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में 14 मैच खेल जिसमें 12 टी20 मैच शामिल है।
- उन्होंने इंटर स्टेट टी20 टूर्नामेंट और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया है।
- इतना ही नहीं निखिल विजय हजारे ट्रॉफी में दो लिस्ट ए मैच भी खेल चुके हैं।
- निखिल ने हरभजन सिंह की कप्तानी में खेला है और इस टीम में युवराज सिंह और शुभमन गिल जैसे भारतीय सितारे भी शामिल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया की नहीं है नागरिकता
निखिल 2020 में क्वींसलैंड में अपने अंकल से मिलने ऑस्ट्रेलिया गए थे, लेकिन कोविड महामारी के कारण ऑस्ट्रेलिया ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं बंद कर दी। निखिल वहीं रुक गए और अभी उनके पास अस्थायी वीजा है जो 2027 तक मान्य है। उनके पास अभी तक स्थायी रेज़डेंसी या नागरिकता नहीं है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में पांच साल रहने के कारण वे नागरिक न होने के बावजूद आईसीसी के नियमों के तहत राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने के योग्य हैं।

बीबीएल में अपने प्रदर्शन से किया है प्रभावित
ब्रिसबेन में ग्रेड क्रिकेट खेलते समय, हरिकेंस के तत्कालीन गेंदबाजी कोच (जो अब सिडनी सिक्सर्स के कोच हैं) जेम्स होप्स की नजर उन पर पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने बीबीएल में हरिकेंस के लिए तीन शानदार सीजन खेले हैं। निखिल ने हरिकेंस को 2024-25 में बीबीएल खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई और तस्मानिया के लिए लिस्ट ए और प्रथम श्रेणी डेब्यू किया। उन्होंने शेफील्ड शील्ड में शतक लगाया और पांच विकेट भी झटके थे।

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जैवियर बार्टलेट, निखिल चौधरी, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहैनमैन, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम जांपा।