सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Can Indian team end title drought in Women's T20 world Cup? why Haramanpreet kaur team considered contender

Women's T20 World Cup: क्या टी20 में खिताब का सूखा खत्म कर पाएगी भारतीय टीम? जानें क्यों है प्रबल दावेदार

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 11 Jun 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

महिला टी20 विश्व कप को शुरू होने में अब एक दिन का समय शेष रह गया है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट को पहली बार जीतने के इरादे से उतरेगी। भारत का पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान से होगा, लेकिन उससे पहले जानते हैं कि क्यों इस बार भारतीय टीम दावेदार नजर आ रही है...

Can Indian team end title drought in Women's T20 world Cup? why Haramanpreet kaur team considered contender
हरमनप्रीत कौर - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। भारतीय महिला टीम ने अब तक कभी भी टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता है, लेकिन इस बार वह इसकी प्रब दावेदार नजर आ रही है। आइए जानते हैं हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम का क्या है मजबूत पक्ष...

 

दमदार फॉर्म में बल्लेबाजी क्रम: भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम इस बार काफी दमदार नजर आ रहा है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना बढ़िया दौर से गुजर रही हैं। इन दोनों ही सलामी बल्लेबाजों का रिकॉर्ड इंग्लैंड की धरती पर कमाल का रहा है। इसके साथ ही जेमिमा रोड्रिग्स लड़खड़ाती हुई पारी को संभालने में माहिर हैं। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर अपनी बल्लेबाजी के बूते किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखती हैं। भारतीय टीम के लिहाज से अच्छी बात यह है कि हरमनप्रीत पिछले कुछ मुकाबलों में अच्छी लय में दिखाई दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋचा घोष बन सकती हैं ट्रंप कार्ड: भारतीय टीम को पिछले कुछ समय में टी20 क्रिकेट में मिली सफलता का कारण अंत के ओवरों में ऋचा घोष की तूफानी बल्लेबाजी भी रही है। वनडे विश्व कप में भी उन्होंने अहम मौकों पर लाजवाब पारी खेली थी। इंग्लैंड के खिलाफ हुए अभ्यास मुकाबले में ऋचा ने सिर्फ 36 गेंदों में 68 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। ऋचा अगर इसी फॉर्म को बरकरार रखने में सफल रहीं, तो वह विपक्षी टीम की गेंदबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं।
विज्ञापन

पेस अटैक दिख रहा दमदार: इंग्लैंड की परिस्थितियों में तेज गेंदबाजों का रोल काफी अहम माना जाता है। भारतीय टीम के पास इस बार कुछ अच्छी तेज गेंदबाज मौजूद हैं। रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, के साथ-साथ नंदिनी शर्मा ने भी अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया है। नंदिनी ने अपने डेब्यू मुकाबले में ही शानदार प्रदर्शन किया था।

स्पिन अटैक बन सकता है ताकत: भारतीय टीम का स्पिन अटैक इस टी20 विश्व कप में टीम की सबसे बड़ी ताकत बन सकता है। श्री चरणी और राधा यादव की घूमती गेंदें बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा ले सकती हैं। वहीं, श्रेयंका पाटिल भी अच्छी फॉर्म में चल रही हैं। वॉर्म-अप मुकाबले में श्रेयंका ने इंग्लैंड के खिलाफ चार ओवर के स्पेल में 29 रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed