{"_id":"6a29351e6ccecab9ee0d075e","slug":"womens-t20-world-cup-2026-five-bowlers-who-can-perform-well-in-upcoming-world-cup-know-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Womens T20 World Cup 2026: महिला विश्व कप में चलेगा इन गेंदबाजों का जादू, बल्लेबाजों की बढ़ेंगी मुश्किलें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Womens T20 World Cup 2026: महिला विश्व कप में चलेगा इन गेंदबाजों का जादू, बल्लेबाजों की बढ़ेंगी मुश्किलें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 10 Jun 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार
महिला टी20 विश्व कप 2026 में कई स्टार गेंदबाज अपनी टीमों की जीत में अहम भूमिका निभा सकती हैं। एनाबेल सदरलैंड, चार्ली डीन, दीप्ति शर्मा, अमेलिया केर और शबनम इस्माइल अपने दमदार प्रदर्शन से टूर्नामेंट का रुख बदलने का माद्दा रखती हैं।
महिला टी20 विश्व कप 2026
- फोटो : ICC-ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से होगा। क्रिकेट के इस महाकुंभ में दुनिया की कई स्टार गेंदबाजों पर नजरें रहेंगी, जो अपने दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती हैं। आइए जानते हैं उन पांच गेंदबाजों के बारे में, जो इस विश्व कप में अपनी टीमों के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकती हैं...
एनाबेल सदरलैंड
- फोटो : Cricket.com.au
1. एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड सीमित ओवरों के क्रिकेट में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन कर रही हैं। पिछले टी20 विश्व कप में उन्होंने 15 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए थे। 26 वर्षीय सदरलैंड 85 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 53 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। उनकी खासियत यह है कि वह गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी उपयोगी योगदान देने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार्ली डीन
- फोटो : ICC
2. चार्ली डीन (इंग्लैंड)
इंग्लैंड की ऑफ स्पिनर चार्ली डीन अपनी सटीक लाइन-लेंथ और किफायती गेंदबाजी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 51 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 67 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 6.90 रहा है। डीन बीच के ओवरों में रन गति पर लगाम लगाने और अहम मौकों पर विकेट निकालने की क्षमता रखती हैं।
दीप्ति शर्मा
- फोटो : ANI
3. दीप्ति शर्मा (भारत)
भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मशहूर हैं। अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में वह 144 मैचों में 64 विकेट हासिल कर चुकी हैं। दीप्ति मध्य ओवरों में साझेदारी तोड़ने में माहिर हैं और अपनी चतुर गेंदबाजी से मैच का पासा पलट सकती हैं। इसके अलावा वह बल्लेबाजी में भी टीम को मजबूती प्रदान करती हैं।
अमेलिया केर
- फोटो : ANI
4. अमेलिया केर (न्यूजीलैंड)
न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर इस विश्व कप की सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल होंगी। उनका हालिया प्रदर्शन गेंद और बल्ले दोनों से शानदार रहा है। इस साल खेले गए 11 मुकाबलों में उन्होंने 6.02 की इकोनॉमी से 11 विकेट लिए हैं। उनकी लेग स्पिन विपक्षी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
शबनम इस्माइल
- फोटो : ICC
5. शबनम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका)
संन्यास से वापसी करने वाली दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल पर भी सभी की नजरें रहेंगी। अपनी तेज रफ्तार और स्विंग गेंदबाजी के दम पर वह शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए जानी जाती हैं। इंग्लैंड की परिस्थितियां उनकी गेंदबाजी शैली के अनुकूल मानी जाती हैं, जिससे वह विपक्षी टीमों के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं।
महिला टी20 विश्व कप 2026
- फोटो : ICC