सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Hardik Pandya Ruled Out of Afghanistan ODI Series After Suffering Fresh Quadriceps Strain

कोहली के बाद भारत को एक और बड़ा झटका: हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान सीरीज से बाहर; कल फिटनेस टेस्ट पास किया था

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 10 Jun 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। पीठ की चोट से उबरने के बाद फिटनेस टेस्ट के दौरान उन्हें क्वाड्रिसेप्स में नई चोट लग गई। अब उन्हें कम से कम तीन सप्ताह तक पुनर्वास प्रक्रिया से गुजरना होगा।

Hardik Pandya Ruled Out of Afghanistan ODI Series After Suffering Fresh Quadriceps Strain
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ताजा चोट के कारण तीन मैचों की पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। पांड्या को बंगलूरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में फिटनेस आकलन के दौरान क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) में खिंचाव आ गया। हार्दिक हाल ही में आईपीएल के दौरान लगी पीठ की ऐंठन (बैक स्पाज्म) से उबर रहे थे। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने मंगलवार को बताया था कि रोहित शर्मा के साथ-साथ हार्दिक को सीओई ने खेलने की मंजूरी दे दी है, लेकिन अब यह बात सामने आ रही है कि फिटनेस टेस्ट के दौरान नई चोट सामने आने से उनकी वापसी टल गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

फिटनेस टेस्ट में बढ़ी परेशानी
जानकारी के मुताबिक, हार्दिक ने फिटनेस आकलन के दौरान पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की थी। हालांकि, इसी दौरान उनकी क्वाड्रिसेप्स मांसपेशी में खिंचाव आ गया। बताया जा रहा है कि यह चोट इतनी गंभीर है कि उन्हें कम से कम तीन सप्ताह तक रिहैब प्रक्रिया से गुजरना होगा। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, 'रिकवरी के लिए लगभग तीन सप्ताह का समय चाहिए। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उनके खेलने की कोई संभावना नहीं है क्योंकि तब तक उनका रिहैब पूरा नहीं हो पाएगा।' हालांकि, अब यह सामने आने के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं। फैंस का कहना है कि जब उन्हें मंगलवार को फिटनेस क्लीयरेंस दी गई, फिर कैसे एक दिन बाद यह बात सामने आई कि वह अब सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और नई चोट सामने आई। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि टीम के भीतर कुछ पक रहा है।

शनिवार से शुरू होगी सीरीज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 जून से धर्मशाला में शुरू होगी। इसके बाद दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ और तीसरा मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। हार्दिक के बाहर होने से टीम इंडिया के संतुलन पर असर पड़ सकता है क्योंकि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वनडे योजनाओं का अहम हिस्सा हैं हार्दिक
पांड्या को हाल ही में भारतीय टी20 टीम से आराम दिया गया था ताकि वह वनडे क्रिकेट पर अधिक ध्यान दे सकें। चयन समिति और टीम प्रबंधन की नजर 2027 वनडे विश्व कप पर है और हार्दिक को उस योजना का अहम हिस्सा माना जा रहा है। 2023 वनडे विश्व कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ मैच में लगी टखने की चोट के बाद टीम इंडिया को संतुलन बनाने में काफी परेशानी हुई थी। यही कारण है कि टीम प्रबंधन हार्दिक की फिटनेस को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन

अगरकर ने बताई थी प्राथमिकता
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने पिछले सप्ताह हार्दिक की भूमिका पर बात करते हुए कहा था कि टीम का मुख्य उद्देश्य उन्हें वनडे क्रिकेट के लिए पूरी तरह फिट रखना है। अगरकर ने कहा था, 'वह इस समय अफगानिस्तान सीरीज के लिए वनडे टीम का हिस्सा हैं। जसप्रीत बुमराह की तरह अगर हम हार्दिक को फिट रख सकें और वनडे क्रिकेट में नियमित रूप से खेला सकें तो यही हमारी प्राथमिकता है।' उन्होंने आगे कहा था, 'उन्हें टी20 टीम से बाहर रखना रोटेशन और वर्कलोड मैनेजमेंट का हिस्सा है। जरूरत पड़ने पर हम उन्हें दोबारा टी20 टीम में शामिल कर सकते हैं।'

इंग्लैंड सीरीज पर भी नजर
हार्दिक के लिए चिंता की बात यह है कि अफगानिस्तान सीरीज के बाद अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ भी तीन वनडे मैच खेले जाने हैं। भारतीय टीम और बीसीसीआई उम्मीद करेंगे कि वह समय पर फिट होकर वापसी करें, क्योंकि आगामी बड़े टूर्नामेंटों को देखते हुए उनका पूरी तरह फिट रहना टीम की प्राथमिकताओं में शामिल है। भारतीय टीम के लिए यह झटका जरूर है, लेकिन टीम प्रबंधन किसी भी तरह का जोखिम लेने के बजाय हार्दिक को पूरी तरह फिट होने का समय देना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed