सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes' England future has been thrown into doubt after a nightclub controversy know matter

इंग्लैंड टीम में सबकुछ ठीक नहीं?: कप्तान बेन स्टोक्स के क्रिकेट से संन्यास लेने की अटकलें तेज, क्या है मामला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 09 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
सार

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला ले सकते हैं। नाइटक्लब में हुई एक घटना में कथित संलिप्तता के बाद मामला बढ़ता जा रहा है और ईसीबी ने जांच शुरू कर दी है।

Ben Stokes' England future has been thrown into doubt after a nightclub controversy know matter
बेन स्टोक्स - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स नाइटक्लब में हुई एक घटना में कथित संलिप्तता के बाद अपने पद से इस्तीफा देने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर सकते हैं। यह घटना रविवार देर रात हुई, जब इंग्लैंड ने लॉर्ड्स स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 115 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टोक्स कप्तानी छोड़ने के साथ-साथ क्रिकेट को भी अलविदा कह सकते हैं। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में कथित तौर पर एक रग्बी खिलाड़ी के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। 

ईसीबी कर रहा जांच 
ईसीबी ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की समाप्ति के बाद टीम प्रोटोकॉल के उल्लंघन की जांच की जा रही है। सोमवार तड़के स्टोक्स और एटकिंसन उस नाइटक्लब में मौजूद थे, जहां यह घटना हुई थी। ईसीबी ने कहा, हम फिलहाल मामले से संबंधित अतिरिक्त जानकारी जुटा रहे हैं। दूसरे टेस्ट के लिए टीम की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्मिसन ने स्टोक्स का किया बचाव
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने हालांकि स्टोक्स का बचाव करते हुए कहा, जब इस मामले के सभी तथ्य सामने आ जाएंगे, तभी कोई निर्णय लिया जाना चाहिए। स्टोक्स एक शानदार खिलाड़ी हैं। वह एक ईमानदार इंसान हैं और उन्हें स्वयं पता होगा कि उन्होंने सीमाएं लांघी हैं या नहीं। मैं पूरी तरह उनके साथ हूं। जब तथ्य सामने आएंगे, तब वह वही करेंगे, जो इस परिस्थिति में सही होगा। मुझे इससे कोई समस्या नहीं है। मैं बेन को तब से जानता हूं, जब वह 15 वर्ष के थे। इस समय मेरी सबसे बड़ी चिंता यह है कि गस एटकिंसन और स्टोक्स को पूरा सहयोग और संरक्षण मिले। टीम की जिम्मेदारी है कि उनके मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed