सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Was Suryakumar Yadav's Exit Planned Before the World Cup? Asian Games Long List Sparks Questions

Team India: T20 विश्वकप से पहले ही कर ली गई थी सूर्यकुमार को हटाने की तैयारी? इस लिस्ट से हो चुका था सब क्लीयर

हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 10 Jun 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

विश्व कप से पहले ही सूर्यकुमार यादव के भविष्य को लेकर संकेत मिलने लगे थे। एशियाई खेलों के लिए भेजी गई प्रारंभिक सूची में पूर्व भारतीय कप्तान का नाम शामिल नहीं था। अब उनके टीम से बाहर होने की चर्चाओं के बीच यह फैसला सवाल खड़े कर रहा है कि क्या उनकी विदाई की पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी थी।

Was Suryakumar Yadav's Exit Planned Before the World Cup? Asian Games Long List Sparks Questions
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने इस वर्ष टी-20 विश्वकप जीता जरूर, लेकिन उनके भविष्य को लेकर पटकथा इस टूर्नामेंट से पहले ही लिख दी गई थी। टी-20 विश्वकप सात फरवरी से शुरू हुआ, लेकिन बीसीसीआई ने एशियाई खेलों के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को संभावित खिलाड़ियों की लांग लिस्ट इसकी शुरुआत से पहले ही भेज दी थी। सूत्र बताते हैं कि इस लिस्ट में सूर्या का नाम नहीं था। इसका मतलब साफ है कि बीसीसीआई थिंक टैंक के मन में यह बात पहले से ही थी कि 2028 के टी-20 विश्वकप की योजना में सूर्यकुमार फिट नहीं बैठ रहे हैं।

बीसीसीआई के लिए अहम बना एशियाड
क्रिकेट के ओलंपिक में शामिल होने और पाकिस्तान से कड़वाहट चरम पर होने के कारण बीसीसीआई के लिए एशियाई खेल महत्वपूर्ण हो गए हैं। एशियाई खेलों की लांग लिस्ट में बीसीसीआई ने कुछ परिवर्तन जरूर किए। एशियाड में मुख्य टीम भेजने का फैसला हुआ, लेकिन टी-20 विश्वकप जीतने के बावजूद 35 वर्षीय सूर्या को उससे बाहर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण हटाया गया
कोच गौतम गंभीर अपनी लंबी योजनाओं के लिए जाने जाते हैं। 2024 का विश्वकप जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 से संन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद सूर्यकुमार को कप्तान बनाते हुए कहा गया था कि उन्हें 2026 टी-20 विश्वकप को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारी मिली है। 2026 विश्वकप आते ही बोर्ड ने 2028 विश्वकप की योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया। इसमें सूर्य की खराब फॉर्म और उनकी बढ़ती उम्र ने अहम भूमिका निभाई, जिसके चलते विश्वकप से पहले ही वह भविष्य की योजनाओं से बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed