{"_id":"6a291cf3905eee280c0f2e98","slug":"who-is-totoa-auvaa-the-6ft-5in-rugby-player-linked-to-ben-stokes-nightclub-controversy-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ben Stokes Controversy: क्या छह फीट पांच इंच लंबे इस रग्बी प्लेयर से हुई स्टोक्स की लड़ाई? बवाल की यह है कहानी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Ben Stokes Controversy: क्या छह फीट पांच इंच लंबे इस रग्बी प्लेयर से हुई स्टोक्स की लड़ाई? बवाल की यह है कहानी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद इंग्लैंड कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन एक नाइटक्लब विवाद में फंस गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में छह फीट पांच इंच लंबे और 125 किलोग्राम वजनी रग्बी खिलाड़ी टोटोआ औवा का नाम सामने आया है। घटना की जांच जारी है और दोनों खिलाड़ियों का दूसरे टेस्ट में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है।
बेन स्टोक्स और टोटोआ औवा
- फोटो : ANI/Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन इन दिनों एक नाइटक्लब विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में 115 रन की शानदार जीत के बाद दोनों खिलाड़ी जश्न मनाने निकले थे, लेकिन देर रात हुई एक घटना ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) की चिंता बढ़ा दी है। मामले की जांच जारी है और ऐसी अटकलें हैं कि दोनों खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर भी किया जा सकता है।
कौन हैं टोटोआ औवा?
ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवाद में जिस रग्बी खिलाड़ी का नाम सामने आया है, वह 21 वर्षीय टोटोआ औवा हैं। औवा इंग्लैंड के प्रतिष्ठित रग्बी क्लब सारासेन्स की अकादमी का हिस्सा हैं। उनकी लंबाई छह फीट पांच इंच (लगभग 196 सेंटीमीटर) और वजन करीब 125 किलोग्राम बताया गया है। हालांकि उन्होंने अभी तक सारासेन्स की सीनियर टीम के लिए डेब्यू नहीं किया है, लेकिन अपनी शारीरिक ताकत के कारण वह चर्चा में रहते हैं।

क्या हुआ था उस रात?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी जश्न मनाने के लिए लंदन के एक नाइटक्लब पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वहीं किसी बात को लेकर विवाद हुआ। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टोटोआ औवा ने इंग्लैंड के खिलाड़ियों की ओर मुक्का चलाया, लेकिन वह खिलाड़ियों के बजाय सुरक्षा कर्मी को लग गया। सुरक्षा कर्मी को चोट आई और उसे टांके लगाने पड़े। हालांकि पुलिस को नहीं बुलाया गया और अभी तक किसी भी पक्ष पर आपराधिक आरोप लगाए जाने की संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि, यह बात भी सामने नहीं आई है कि, दोनों पक्षों में बहस किस बात को लेकर शुरू हुई।

ईसीबी कर रहा है जांच
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा था, 'बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन सोमवार तड़के एक नाइटक्लब में मौजूद थे, जहां एक घटना हुई। हम मामले की पूरी जानकारी जुटा रहे हैं और दूसरे टेस्ट की टीम पर फैसला उचित समय पर लिया जाएगा।' ईसीबी के अलावा स्वतंत्र क्रिकेट नियामक संस्था और सारासेन्स रग्बी क्लब भी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

दूसरे टेस्ट पर खतरा
इस विवाद ने इंग्लैंड टीम के अनुशासन पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। एशेज सीरीज के बाद टीम पर देर रात तक पार्टी करने और अत्यधिक शराब सेवन के आरोप लगे थे, जिसके बाद खिलाड़ियों के लिए कर्फ्यू दोबारा लागू किया गया था। अब कर्फ्यू के बावजूद देर रात नाइटक्लब में मौजूद रहने को टीम प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना जा रहा है। ऐसे में स्टोक्स और एटकिंसन के खिलाफ कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट 17 जून से द ओवल में खेला जाएगा। उससे पहले ECB की जांच रिपोर्ट और चयनकर्ताओं का फैसला इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है।