सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India prepration for 2027 ODI world Cup Gautam Gambhir plans Rohit and Virat touch with the BCCI

Team India: रोहित-विराट की मौजूदगी में गौतम नहीं बना पा रहे गंभीर योजनाएं, बीसीसीआई के संपर्क में हैं Ro-Ko

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 11 Jun 2026 09:46 AM IST
विज्ञापन
सार

वनडे विश्व कप को होने में अभी एक साल से अधिक का समय शेष है, लेकिन भारत ने इसकी तैयारियों पर काम करना शुरू कर दिया है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए टीम में जगह बना पाएंगे या नहीं।

Team India prepration for 2027 ODI world Cup Gautam Gambhir plans Rohit and Virat touch with the BCCI
रोहित-कोहली - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों में जुट गई है, लेकिन मुख्य कोच गौतम गंभीर अपनी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू नहीं कर पा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सूत्रों के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोच गंभीर जिस तरह टेस्ट और टी20 क्रिकेट में अपनी बात रखते हैं, उतनी हनक के साथ वनडे में नहीं। इसका कारण वनडे टीम में दो दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा का होना है। 


ये दोनों 2027 का विश्व कप खेलना चाहते हैं और भविष्य को लेकर बीसीसीआई के शीर्ष नेतृत्व के सीधे संपर्क में हैं। इस वजह से मुख्य कोच गंभीर, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान शुभमन गिल टीम गठन को लेकर पशोपेश में हैं। बताते हैं कि जब ये दोनों खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में होते हैं, तब गंभीर अपनी योजनाओं को खिलाड़ियों के बीच ठीक से साझा नहीं कर पाते। कप्तान गिल भी संकोच में रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार खुद को साबित कर रहे दोनों दिग्गज
  • विराट-रोहित ने 2024 विश्व कप फाइनल जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया। 
  • इसके बाद दोनों ने टेस्ट से भी संन्यास ले लिया है। 
  • भारत को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जिताने सहित अन्य वनडे हों या फिर आईपीएल, ये दोनों खिलाड़ी रन बनाकर खुद को साबित करते रहे हैं।
  • अक्तूबर-नवंबर में जब 2027 का विश्व कप होगा, तब रोहित 40 साल के हो जाएंगे, तो विराट 39 के होंगे
  • जिस तरह दोनों खिलाड़ी खेल रहे हैं, उससे उनके मामले में उम्र ज्यादा आड़े आती नहीं दिख रही है। 
  • भारतीय टीम प्रबंधन, खासकर कोच गंभीर इनकी मौजूदगी में अपनी मनमानी नहीं कर पा रहे हैं। 

रोहित ने किया नेट पर अभ्यास
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भारत के सफेद गेंद के नेट सत्र में शामिल हुए तथा युवा और उभरते सितारों की मौजूदगी के बावजूद आकर्षण का केंद्र बने रहे। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होनी है जिसमें रोहित भी खेलेंगे। यशस्वी जायसवाल के अलावा युवा खिलाड़ी गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे भी अभ्यास कर रहे थे। लेकिन जब रोहित ट्रेनिंग मैदान पर पहुंचे तो सबकी नजरें उन्हीं पर टिक गईं।

रोहित का सत्र बल्लेबाजी नेट्स से दूर शुरू हुआ। उन्होंने स्ट्रेंथ एंव कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रूक्स के साथ कुछ मिनट बातचीत की और फिर आगे पीछे दौड़ने वाली हल्की दौड़ शुरू की। ड्रिल के दौरान ईशान किशन उनके साथ रहे और रोहित ने लगभग पांच सेट पूरे किए। फिटनेस को लेकर हालिया चिंताओं के बावजूद उन्हें कोई परेशानी नहीं दिखी। हालांकि असली उत्सुकता तब बढ़ी जब उन्होंने पैड पहने। अगले एक घंटे तक उनकी हर हरकत पर बारीकी से नजर रखी गई क्योंकि वह कभी तेज गेंदबाजों के नेट पर तो कभी स्पिनरों के नेट में अभ्यास कर रहे थे। वहां मौजूद कुछ लोग उनके हर शॉट और हर चूक पर नजर रखे हुए थे। ब्रेक के बाद वापसी करने वाले बल्लेबाज के लिए शुरुआती संकेत उम्मीद के मुताबिक ही थे। वह थोड़े असहज दिखे और बाउंड्री लगाने के बजाय टाइमिंग पर ध्यान दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed