सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A vs Afghanistan A 2nd Match Tri Nation A Series Vaibhav Sooryavanshi Live score update key highlights

IND A vs AFG A Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ जड़ा अर्धशतक, तिलक के साथ साझेदारी जारी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 11 Jun 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार

IND A vs AFG A Live Score, Tri Nation A Series: भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का मुकाबला चल रहा है। अफगानिस्तान ए ने इस मैच में टॉस जीतकर भारत ए को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

India A vs Afghanistan A 2nd Match Tri Nation A Series Vaibhav Sooryavanshi Live score update key highlights
भारत ए - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार

भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच दांबुला में त्रिकोणीय सीरीज का मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ए ने इस मैच में टॉस जीतकर भारत ए को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। ऋतुराज ने 65 गेंदों पर पचासा पूरा किया। वह तिलक वर्मा के साथ साझेदारी निभा रहे हैं जिससे टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है।


बारिश के कारण ओवर में कटौती
बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा था, लेकिन कुछ देर बाद मुकाबला दोबारा शुरू हो गया है। बारिश के कारण ओवर में कटौती हुई और अब मैच 49-49 ओवर कराने का फैसला किया गया। इससे पहले, भारत को वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन वैभव अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। वैभव के आउट होने के बाद प्रियांश आर्या भी पवेलियन लौट गए। इसके बाद प्रभसिमरन ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर टीम को संभाला, लेकिन वह शतक पूरा करने से पहले ही अपना विकेट गंवा बैठे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वैभव-प्रभसिमरन की दमदार बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ए को वैभव और प्रभसिमरन ने दमदार शुरुआत दिलाई। वैभव श्रीलंका ए के खिलाफ पिछले मैच में नहीं चले थे, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला जमकर गरजा। वैभव इस मैच में आईपीएल वाली फॉर्म में ही नजर आ रहे थे। लेकिन अब्दुल्लाह अहमदजई ने विकेट के पीछे वैभव को कैच कराकर उनकी पारी का अंत कर दिया। वैभव 22 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। वैभव और प्रभसिमरन के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद अहमदजई ने प्रियांश आर्या को भी अपना शिकार बनाया जो नौ गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन


ऋतुराज-प्रभसिमरन की साझेदारी
दो झटके लगने के बाद ऋतुराज और प्रभसिमरन ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की जिससे टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया। प्रभसिमरन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और शतक लगाने के करीब थे, लेकिन इमरान मीर ने उन्हें विकेट के पीछे कैच कराकर आउट किया। प्रभसिमरन 69 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed