सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Womens T20 World Cup 2026: All eyes will be on these five young players Indias Nandini is also in list

महिला टी20 विश्व कप 2026: इन पांच युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की निगाहें, लिस्ट में भारत की नंदिनी भी शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 10 Jun 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला टी20 विश्व कप 2026 में जॉर्जिया वॉल, नंदिनी शर्मा, कायला रेनेके, टिली कोर्टीन-कोलमैन और फेबे मोल्केनबोएर जैसे युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से टूर्नामेंट में बड़ा प्रभाव डाल सकती हैं। भारतीय तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा पर खास नजर रहेगी, जिन्होंने अपने हालिया प्रदर्शन से खुद को टीम इंडिया की उभरती हुई स्टार खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है।

Womens T20 World Cup 2026: All eyes will be on these five young players Indias Nandini is also in list
महिला टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। विश्व क्रिकेट की कई स्थापित सितारों के अलावा इस बार कुछ युवा खिलाड़ी भी अपने प्रदर्शन से टूर्नामेंट पर गहरी छाप छोड़ने की क्षमता रखती हैं। आइए जानते हैं उन पांच उभरते सितारों के बारे में, जिन पर इस विश्व कप के दौरान खास नजर रहेगी...

जॉर्जिया वॉल (ऑस्ट्रेलिया)

जॉर्जिया वॉल पिछले कुछ समय में महिला क्रिकेट की सबसे चर्चित युवा बल्लेबाजों में शामिल रही हैं। 22 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अब तक 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 156 के शानदार स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक भी दर्ज हैं। आक्रामक बल्लेबाजी की क्षमता के चलते वोल ऑस्ट्रेलिया के लिए टूर्नामेंट में बड़ा हथियार साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदिनी शर्मा (भारत)

नंदिनी शर्मा भारतीय टीम की युवा तेज गेंदबाज हैं, जिनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी। नंदिनी ने महिला प्रीमियर लीग में अपनी प्रभावशाली गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने 10 मैचों में 17 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करते हुए पहले ही मुकाबले में 34 रन देकर तीन विकेट चटकाए। सटीक लाइन-लेंथ और विविधता उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है।
विज्ञापन

कायला रेनेके (दक्षिण अफ्रीका)

कायला रेनेके दक्षिण अफ्रीका की प्रतिभाशाली युवा ऑलराउंडर हैं। 20 वर्षीय खिलाड़ी अब तक तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकी हैं और इनमें से दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीत चुकी हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 157 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने के साथ-साथ पांच विकेट भी हासिल किए हैं। बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने की क्षमता उन्हें खास बनाती है।

टिली कोर्टीन-कोलमैन (इंग्लैंड)

टिली कोर्टीन-कोलमैन महज 18 साल की उम्र में अपनी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से पहचान बना चुकी हैं। विकेट निकालने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इसके अलावा वह विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर रन गति को नियंत्रित करने में भी माहिर हैं। इंग्लैंड को इस युवा स्पिनर से काफी उम्मीदें होंगी।

फेबे मोल्केनबोएर (नीदरलैंड)

फेबे मोल्केनबोएर नीदरलैंड की उभरती हुई ऑलराउंडर हैं। 21 वर्षीय खिलाड़ी अब तक 54 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 720 रन बना चुकी हैं। वहीं गेंदबाजी में उनके नाम 12 विकेट दर्ज हैं। उनकी सबसे बड़ी खासियत किफायती गेंदबाजी है, जहां उनका इकोनॉमी रेट सिर्फ 4.52 का रहा है। ऐसे में वह विश्व कप में नीदरलैंड के लिए अहम भूमिका निभा सकती हैं।

Womens T20 World Cup 2026: All eyes will be on these five young players Indias Nandini is also in list
महिला टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : ICC

युवा सितारों पर होगी खास नजर

महिला टी20 विश्व कप 2026 में जहां अनुभवी खिलाड़ियों से बड़ी पारियों और मैच जिताऊ प्रदर्शन की उम्मीद होगी, वहीं ये पांच युवा खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा के दम पर टूर्नामेंट का रुख बदलने का माद्दा रखती हैं। खासकर भारतीय प्रशंसकों की नजरें नंदिनी शर्मा पर रहेंगी, जो अपनी तेज गेंदबाजी से टीम इंडिया को महत्वपूर्ण सफलताएं दिला सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed